फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जलापूर्ति की हकीकत जानने गांव-गांव जाएंगे जलशक्ति मंत्री, 15-25 जुलाई तक ताबड़तोड़ निरीक्षण

Mon, 29 Jun 2026 07:17 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र इवेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

यूपी के जलशक्ति मंत्री 15-16 जुलाई को ललितपुर, झांसी, जालौन के गांवों और 18-19 जुलाई को सुल्तानपुर, जौनपुर, मिर्जापुर व सोनभद्र का दौरा करेंगे। इसके बाद 24 जुलाई को मथुरा में संतों के साथ यमुना सफाई को लेकर संवाद करेंगे।
विज्ञापन
यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल जीवन मिशन योजना के तहत गांवों में निर्धारित मानकों के मुताबिक नल से जल की सप्लाई हो रही है या नहीं। इसकी जमीनी हकीकत जानने के लिए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह खुद फील्ड पर उतरेंगे। 15 से 25 जुलाई के बीच जलशक्ति मंत्री एक दर्जन से अधिक जिलों का दौरा करेंगे और गांवों का निरीक्षण कर खुद जलापूर्ति और पानी की गुणवत्ता की जांच करेंगे। सोमवार को इसके निर्देश जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विभागीय समीक्षा बैठक में दिए। दौरे में जलशक्ति मंत्री के साथ नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव और विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरे में मंत्री और अधिकारी गांवों में रात्रि विश्राम करेंगे और जनता से संवाद करेंगे। इस दौरान विभिन्न गांवों में जल अर्पण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


इन जिलों का दौरा करेंगे जलशक्ति मंत्री
  • 15-16 जुलाई के बीच जलशक्ति मंत्री ललितपुर, झांसी, जालौन के गांवों का दौरा करेंगे। इस दौरान मंत्री औचक निरीक्षण कर गांवों में पहुंचेगे।
  • 18-19 जुलाई को जलशक्ति मंत्री सुल्तानपुर, जौनपुर, मीरजापुर और सोनभद्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान भी गांवों में जाकर ग्रामीणों से फीडबैक लिया जाएगा। साथ ही रात्रि विश्राम भी मंत्री और अधिकारी करेंगे। 
विज्ञापन

24 जुलाई को यमुना सफाई को लेकर मथुरा में होगा संत संवाद
24 जुलाई को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मथुरा में संत संवाद करेंगे। इसमें यमुना की सफाई को लेकर संतों की राय ली जाएगी। साथ ही यमुना के आसपास के ग्रामीणों को भी इस संवाद में शामिल किया जाएगा। ग्रामीणों को नदियों की सफाई के लिए जागरूक भी किया जाएगा। संवाद के बाद विभाग की ओर यमुना किनारे बसे गांवों में नदी सफाई के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने की भी योजना है। 

जलापूर्ति व नदियों की सफाई का काम प्रभावित हुए तो नपेंगे चीफ इंजिनियर 
सोमवार को राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अगर किसी भी जिले में जलापूर्ति की शिकायत आती है, तो चीफ इंजिनियर और अधीक्षण अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी चीफ इंजिनियर खुद एक-एक परियोजना की समीक्षा करें और जवाबदेही निर्धारित करें। ताकि गर्मी में सभी को साफ जल नल से मुहैया हो सके। 

चीफ इंजिनियर अपने स्तर पर भी कराएं जल अर्पण कार्यक्रम
विभागीय समीक्षा बैठक में जलशक्ति मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी चीफ इंजिनियर अपने स्तर पर भी गांवों में जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन करें। इन आयोजनों में ग्रामवासियों को जलापूर्ति की व्यवस्था सौंपने के साथ-साथ ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति भी सचेत किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें