रोई रोई बिनाले का पोस्टर
- फोटो : एक्स
असम में 85 स्क्रीनों पर रिलीज हुई फिल्म
सौरव दत्ता ने कहा कि उन्होंने असम में किसी भी अंग्रेजी, हिंदी या असमिया फिल्म का इस तरह से स्वागत नहीं देखा। यह फिल्म पूर्वोत्तर में 91 स्क्रीनों पर रिलीज हुई है, जिसमें असम में 85 स्क्रीन शामिल हैं। अगले सात दिनों तक हर दिन 585 से ज्यादा शो दिखाए जाएंगे। देशभर में 92 स्क्रीनों पर प्रतिदिन 150 से ज्यादा शो दिखाए जा रहे हैं। पहली बार, लखनऊ, पुणे, देहरादून, जमशेदपुर, पटना, धनबाद, झांसी, कटक, भुवनेश्वर, कोच्चि, जयपुर, गोवा और इंदौर जैसे शहरों में कोई असमिया फिल्म दिखाई जा रही है। असम में सभी स्क्रीन बुक हो चुकी हैं, और पहला शो धेमाजी स्थित आरआर सिनेमा में सुबह 4.45 बजे शुरू हुआ।
यह खबर भी पढ़ें: ममता कुलकर्णी का यू-टर्न, पहले कहा- दाऊद आतंकवादी नहीं; अब विक्की गोस्वामी का किया जिक्र