फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म, इसलिए लिया गया बड़ा फैसला

Thu, 30 Oct 2025 03:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zubeen Garg Last Film: जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में निधन हो गया था। उनके निधन के मामले की अभी जांच चल रही है। अब उनकी आखिरी फिल्म को लेकर अपडेट आया है।
विज्ञापन
जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के महान गायक जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को निधन हो गया। असम सहित पूरे देश ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 31 अक्तूबर को उनकी आखिरी फिल्म 'रोई रोई बिनाले' रिलीज होने वाली है। बताया जाता है कि राज्य के सभी सिनेमाघरों में 'थामा', 'एक दीवाने की दीवानियत', 'कंतारा चैप्टर 1' और 'जॉली एलएलबी 3' सहित सभी फिल्मों की स्क्रीनिंग को रोकने का फैसला किया गया है। यह फैसला इसलिए किया गया है, ताकि जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म 'रोई रोई बिनाले', राज्य के सभी सिनेमाघरों में खास तौर से प्रदर्शित हो सके।
विज्ञापन

फिल्म में जुबीन ने की अदाकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक असम के हर सिनेमाघर में सिर्फ 'रोई रोई बिनाले' ही दिखाई जाएगी। यह कदम जुबीन गर्ग को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए उठाया गया है। राजेश भुयान द्वारा निर्देशित और जुबीन गर्ग द्वारा लिखित, 'रोई रोई बिनाले' एक असमिया भाषा की संगीतमय रोमांटिक ड्रामा है। इसका निर्माण जील क्रिएशन्स और आई-क्रिएशन द्वारा किया गया है। इस फिल्म में जुबीन गर्ग अपनी अंतिम भूमिका में हैं। फिल्म में मौसमी अलीफा, जॉय कश्यप, अचूर्ज्या बोरपात्रा और अन्य कलाकार भी हैं।

यह खबर भी पढ़ें: इस दिन रिलीज होगी जुबीन की आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’, सिंगर की पत्नी की सहमति से असम सरकार ने की ये घोषणाएं

 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सर्मा, जुबीन गर्ग - फोटो : सोशल मीडिया
असम सरकार ने लिया बड़ा फैसला
हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'राज्य सरकार जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ से हासिल जीएसटी का अपना हिस्सा खास तौर से कलागुरु आर्टिस्ट फाउंडेशन को सौंपेगी। इससे कलाकारों के इलाज, बाढ़ पीड़ितों की मदद और जरूरतमंद छात्रों की पढ़ाई में मदद होगी।' इस फाउंडेशन की स्थापना सिंगर जुबीन गर्ग ने की थी। 

विज्ञापन

जुबीन के निधन की जांच
सिंगर जुबीन गर्ग की मौत 19 सितंबर को सिंगापुर में कथित तौर पर स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई। सिंगर वहां चौथे नॉर्थ ईस्ट इंडिया फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए गए थे। इस मामले में अब तक कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य पुलिस की सीआईडी की 10 सदस्यों वाली स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें