जुबीन गर्ग की पत्नी का बयान
जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया ने मीडिया से कहा 'मैं अभी भी विश्वास बनाए हुए हूं, इस मामले में 5 से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन उन्होंने अभी तक सच नहीं बोला है। मैं बहुत धैर्य से इंतजार कर रही हूं। लोग जांच टीम और न्यायिक प्रणाली के साथ सहयोग कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि सच्चाई जल्द ही सामने आएगी। जुबीन की मौत को 21 दिन बीत चुके हैं। जो लोग चश्मदीद गवाह थे उन्हें सामने आना चाहिए। हमने अपना पति खोया है। इस मामले में चीजों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।'
कई लोगों की हुई गिरफ्तारी
जुबीन गर्ग निधन के मामले में पुलिस ने हाल ही में जुबीन के चचेरे भाई और असम पुलिस सेवा अधिकारी संदीपन गर्ग को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि वह सिंगापुर में जुबीन गर्ग के साथ उस नाव पर थे, जिससे वह स्कूबा डाइविंग करने गए थे।
इससे पहले पुलिस ने इस मामले में कार्यक्रम आयोजक श्यामकानु महंत, जुबीन गर्ग के प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा, जुबीन के बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी और सह-गायक अमृतप्रभा महंत सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।
यह खबर भी पढ़ें: 'शाहरुख की नीयत गड़बड़ है', किंग खान पर इस डायरेक्टर ने साधा निशाना; बोले- दुबई में जाकर क्यों नहीं रहते?
सिंगापुर गए थे जुबीन गर्ग
आपको बता दें कि जुबीन गर्ग 20 सितंबर को आयोजित होने वाले नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए सिंगापुर पहुंचे थे। इससे पहले 19 सितंबर को उनका निधन हो गया।