फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुबीन गर्ग की मौत मामले की जांच जारी, सिंगापुर के अधिकारियों से मुलाकात करेगी असम पुलिस की एसआईटी-सीआईडी टीम

Tue, 21 Oct 2025 02:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zubeen Garg Death Case: सिंगर जुबीन गर्ग के मौत मामले की जांच जारी है। विशेष पुलिस महानिदेशक के नेतृत्व में असम पुलिस की सीआईडी/एसआईटी टीम सिंगापुर पहुंच गई है। 
विज्ञापन
जुबीन गर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम- @zubeen.garg
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असमिया सिंगर जुबीन गर्ग की बीते महीने सिंगापुर में असामयिक मौत मामले की जांच चल रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक असम पुलिस की एसआईटी/सीआईडी टीम आज मंगलवार को सिंगापुर के अधिकारियों से मुलाकात करेगी। विशेष पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) मुन्ना प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम सोमवार, 20 अक्तूबर को सिंगापुर पहुंची थी और अब इस मामले की आगे की जांच के लिए तैयार है। 

विज्ञापन


सीएम सरमा ने कही यह बात
उम्मीद है कि असम पुलिस की सीआईडी/एसआईटी टीम आज सिंगापुर पुलिस बल के अधिकारियों से भी बातचीत करेगी। इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि एसआईटी प्रमुख मुन्ना प्रसाद गुप्ता सिंगापुर से टीम के लौटने के बाद चल रही जांच की प्रगति के बारे में मीडिया को जानकारी देंगे।

सात लोग अब तक गिरफ्तार
जुबीन गर्ग की मौत से संबंधित जांच के सिलसिले में, एसआईटी/सीआईडी टीम ने मुख्य कार्यक्रम आयोजक श्यामकानु महंत, जुबीन गर्ग के प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा, उनके चचेरे भाई संदीपन गर्ग (निलंबित एपीएस अधिकारी), बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी, सह-गायक अमृतप्रभा महंत, दो पीएसओ नंदेश्वर बोरा और परेश बैश्य सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


न्यायिक हिरासत में सभी आरोपी
गुवाहाटी की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने सभी सात आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पांच आरोपी - श्यामकानु महंत, सिद्धार्थ शर्मा, संदीपन गर्ग, नंदेश्वर बोरा और परेश बैश्य वर्तमान में बक्सा जिला जेल में बंद हैं, जबकि शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत हाफलोंग जेल में बंद हैं। एसआईटी द्वारा इस साल नवंबर तक अदालत में मामले का आरोपपत्र दाखिल करने की उम्मीद है।

अपुष्ट जानकारी नहीं फैलाने की अपील
दूसरी ओर, सिंगापुर पुलिस बल (एसपीएफ) ने कहा कि उन्हें किसी गड़बड़ी का संदेह नहीं है और प्रसिद्ध गायक की मौत की जांच जारी है। उन्होंने जनता से गायक की मौत के बारे में अपुष्ट जानकारी फैलाने से बचने का आग्रह किया। जुबीन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में कथित तौर पर स्कूबा डाइविंग के समय मौत हो गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें