फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zubeen Garg: जुबीन की मौत की जांच के लिए गठित हुई एसआईटी, परीक्षण के लिए दिल्ली भेजे जाएंगे विसरा सैंपल

Wed, 24 Sep 2025 06:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zubeen Garg Death: लोकप्रिय सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले की जांच के लिए एसआईटी (विशेष जांच दल) गठित किया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा-जुबीन गर्ग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित सिंगर जुबीन गर्ग का शुक्रवार 19 सितंबर को सिंगापुर में निधन हो गया था। कल 23 सितंबर को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। जुबीन के सिंगापुर में आकस्मिक निधन मामले की सख्ती से जांच के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन का निर्देश दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर लिखा कि हमारे प्यारे ज़ुबीन गर्ग की आकस्मिक मौत के संबंध में हम किसी को बख्शेंगे नहीं।

विज्ञापन


एसआईटी के गठन का निर्देश
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज बुधवार को अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'हमारे प्यारे ज़ुबीन गर्ग की आकस्मिक मृत्यु के संबंध में हम किसी को भी नहीं बख्शेंगे। आज मेरी असम पुलिस के डीजीपी से बात हुई और एडीजीपी, सीआईडी के साथ-साथ असम के मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक हुई। मैंने डीजीपी को असम पुलिस के सर्वश्रेष्ठ अधिकारियों के साथ एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का निर्देश दिया है'।
 

दिल्ली भेजे जाएंगे विसरा सैंपल
सीएम ने आगे लिखा है, 'विसरा के नमूने विस्तृत जांच के लिए केंद्रीय फोरेंसिक प्रयोगशाला (CFL), दिल्ली भेजे जाएंगे। एसआईटी को पूरी पेशेवर निष्ठा के साथ मामले की जांच करने की पूरी स्वतंत्रता होगी।
विज्ञापन


स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई तकलीफ
19 सितंबर को सिंगापुर में कथित तौर पर स्कूबा डाइविंग करते हुए सिंगर जुबीन गर्ग का निधन हुआ। सिंगर जुबीन पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के लिए सिंगापुर में थे। उनके निधन के बाद महोत्सव के आयोजकों ने एक बयान जारी कर कहा कि स्कूबा डाइविंग के दौरान जुबीन गर्ग को सांस लेने में तकलीफ हुई थी, उन्हें सिंगापुर जनरल अस्पताल ले जाने से पहले सीपीआर दिया गया। लेकिन जुबीन को बचाया नहीं जा सका। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें