जुबीन गर्ग और उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग
- फोटो : सोशल मीडिया
सिंगर जुबीन गर्ग की मौत की जांच को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। गायक जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा ने शनिवार को अपने पति की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पुलिस को लौटा दिया। इसके अलावा उन्होंने जांच अधिकारियों से दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए कानून व्यवस्था पर भरोसा जताया है। इसके अलावा असम के मंत्री अतुल बोरा ने प्रधानमंत्री और असम सीएम को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।
जुबीन की पत्नी ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट लौटाई
दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने शनिवार को अपने पति की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पुलिस को लौटाते हुए कहा कि यह उनका निजी रिपोर्ट नहीं है। इसके अलावा कहा कि जांचकर्ता ही यह तय कर पाएंगे कि इसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए या नहीं। गरिमा ने कहा, "मैंने व्यक्तिगत रूप से सोचा और सुझाव भी लिए। चूंकि जांच चल रही है, इसलिए मैंने रिपोर्ट को अपना निजी दस्तावेज नहीं माना। इसलिए, मैंने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट जांच अधिकारी को लौटा दिया है।" गरिमा गर्ग ने कहा कि वह बस यही चाहती हैं कि जांच सही ढंग से हो और जल्द से जल्द तथ्यों का पता लगे।
गरिमा सैकिया गर्ग ने कहा- जुबीन गर्ग को न्याय मिलना चाहिए
दिवंगत गायक ज़ुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने एएनआई से बात की। उन्होंने कहा, 'किसी ने कुछ गलत किया है और वह दोषी साबित होता है, तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए और जुबीन गर्ग को न्याय मिलना चाहिए। सरकार और कानून व्यवस्था ने जो भी फैसला लिया है, वह सही दिशा में है, क्योंकि यह जुबीन का मामला है। यह सिर्फ एक और व्यक्ति का मामला नहीं है।'
यह खबर भी पढ़ें:
Zubeen Garg: ‘जुबीन गर्ग को जहर दिया गया’, बैंडमेट ने किया खुलासा; आयोजक पर लगाए गंभीर आरोप
असम के मंत्री अतुल बोरा ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
असम के मंत्री अतुल बोरा ने एएनआई से बात की। उन्होंने कहा, "हमने (असम गण परिषद) प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को उच्च स्तरीय जांच के लिए पत्र लिखा है। हम मांग कर रहे हैं कि दिवंगत गायक को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार दिया जाए। उन्हें इसी तरह सम्मानित किया जाना चाहिए।" इसके साथ ही अतुल बोरा ने कहा कि सिंगर की मौत के बाद से ही असम में उत्सव का माहौल नहीं है और लोग सकारात्मक परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
एपीएस अधिकारी संदीपन गर्ग CID के सामने पेश हुए
किस तरह हुई जुबीन गर्ग की माैत
सिंगर जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग दुर्घटना में हुआ। सिंगर जुबीन, पूर्वोत्तर भारत महोत्सव में शामिल होने के लिए सिंगापुर गए हुए थे।