की कसूर
मोहित हुसैन के निर्देशन में साल 2007 में फिल्म 'कैसे कहें' रिलीज हुई थी। इस फिल्म के गाने 'की कसूर' को जुबीन गर्ग ने आवाज दी थी। सिंगर की दिल छू लेने वाली गायकी ने इसे एक क्लासिक सॉन्ग बना दिया।
जीना क्या तेरे बिना
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘क्या लव स्टोरी है’ का गाना ‘जीना क्या तेरे बिना’ इमोशंस को बयां करता है। जुबीन गर्ग की आवाज ने इस गाने को भावनाओं से भरने का काम किया था।
जग लाल लाल लाल
गुड्डू धनवा के निर्देशन में साल 2007 में फिल्म 'बिग ब्रदर' रिलीज हुई थी। इस फिल्म के गाने 'जग लाल लाल लाल' को दर्शकों ने ढेर सारा प्यार दिया था। जुबीन गर्ग की गायकी ने इसे लोगों के लिए और भी यादगार बना दिया।