दर्शकों को कैसी लगी फिल्म?
कई एक्स यूजर्स ने फिल्म 'जूटोपिया 2' की तारीफ की है। एक यूजर ने इसे रोमांटिक कॉमेडी बताया है। एक दूसरे यूजर ने इसे अब तक की सबसे अच्छी सीक्वल बताया है। एक और यूजर ने इसे 10 में से 10 नंबर दिए हैं। एक यूजर ने 'जूटोपिया 2' को 'जूटोपिया' से ज्यादा अच्छी बताया है। एक यूजर ने इसे बहुत ज्यादा एंटरटेनिंग बताया है। एक और यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा है 'जूटोपिया 2' दिल को छू लेने वाला सीक्वल है।
कुछ यूजर्स को नहीं भाई फिल्म
कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जिन्हें यह फिल्म नहीं पसंद आई है। एक यूजर ने 'जूटोपिया 2' को पहली वाली से कम अच्छी बताया है। एक और यूजर ने इसे खराब बताया है। एक यूजर ने कहा है मैं जूटोपिया 2 को लेकर परेशान हूं।
'जूटोपिया 2' के बारे में
ख्याल रहे कि 'जूटोपिया 2' डिज्नी एनिमेशन स्टूडियो की 64वीं एनिमेटेड फिल्म है। इसके निर्देशक जार्ड बुश हैं। इसके निर्माता येवेट मैरिनो हैं। इसमें गिनिफर गुडविन, जेसन बेटमैन, के हुई क्वान, फॉर्च्यून फीमस्टर, एंडी सैमबर्ग और शकीरा जैसे कई कलाकारों ने काम किया है। यह फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।