फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ziddi Girls Trailer: रिलीज हो गया जिद्दी गर्ल्स सीरीज का ट्रेलर, जानें कब और कहां देख सकते हैं सीरीज

Mon, 17 Feb 2025 04:23 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ओटीटी सीरीज जिद्दी गर्ल्स का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इस सीरीज में कॉलेज गर्ल्स की अलग-अलग कहानियों के बारे में दिखाया गया है। आइए आपको बताते हैं सीरीज को कब और किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
जिद्दी गर्ल्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओटीटी पर आने वाली सीरीज 'जिद्दी गर्ल्स' का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। सीरीज के ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। आइए आपको बताते हैं क्या है इस सीरीज की कहानी। साथ ही ये सीरीज आप कब और कहां देख सकते हैं।
विज्ञापन

निर्देशक ने कही ये बात
निर्देशक शोनाली बोस ने कहा, जिद्दी गर्ल्स सिर्फ एक कॉलेज ड्रामा नहीं है। आज की युवा महिला की कहानी है। यह कहानी काफी परतों वाली है। सीरीज में कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है। फिल्म में लड़कियों की दोस्ती, महत्वाकाक्षाओं और व्यक्तिगत संघर्षों की कहानी को दर्शाया गया है। सीरीज में दिल, दोस्ती, प्यार और विद्रोह की कहानी दिखाई जाती है।

जिद्दी गर्ल्स - फोटो : सोशल मीडिया
लेखक ने कही ये बात
लेखक नेहा वीना शर्मा और वसंत नाथ ने कहा, "लेखकों और निर्देशकों के रूप में, हमने अपने कॉलेज के अनुभवों को गहराई से समझने के लिए हमने बहुत रिसर्च की है। सीरीज का हर किरदार अपने संघर्षों से घिरा हुआ है।

Karan Johar: राजामौली की आरआरआर जैसी शानदार फिल्मों में तर्क की कमी…आखिर करण जौहर ने ऐसा क्यों कहा?

 

कुछ ऐसी है सीरीज की कहानी
सीरीज की कहानी मटिल्डा हाउस कॉलेज के हॉल से शुरू होती है, जो कॉलेज की दुनिया और हॉस्टल में रह रही लड़कियों की अलग-अलग कहानी को दिखाती है। सीरीज को 27 फरवरी को प्राइम वीडियो ओरिजिनल पर रिलीज किया जाएगा।

Crazxy Trailer Out: बेटी को बचाने चक्रव्यूह में फंसा अभिमन्यु, ‘तुम्बाड’ फेम सोहम शाह का 'क्रेजी' ट्रेलर रिलीज

विज्ञापन

ये हैं सीरीज के कलाकार
अतिया तारा नायक, उमंग भड़ाना, ज़ैना अली, दीया दामिनी और अनुप्रिया कैरोली जैसे नए कलाकारों के साथ सीरीज को बनाया गया। यह सीरीज 27 फरवरी को भारत और दुनिया भर में 240 देशों में हिंदी और अंग्रेजी में सबटाइटल के साथ रिलीज होगी।प्राइम वीडियो की इस सीरीज को प्रीतीश नंदी ने प्रोड्यूस किया है। सीरीज का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। फिल्म को वसंत नाथ और नेहा वीना शर्मा ने लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें