फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zeenat Aman: दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान के स्टारडम करियर से बेटे जहान ने लिया सबक, एक्टिंग से हटकर चुना करियर

Fri, 23 May 2025 12:11 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zeenat Aman Son Zahaan Khan: हाल ही में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान के बेटे जहान खान ने अपने करियर के बारे में बात की। जानिए कैसे स्टार किड होने के बाद भी उन्होंने एक अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन
जीनत अमान और जहान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीनत अमान 70-80 के दशक में चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार थीं। अब एक्ट्रेस जीनत अमान और मजहर खान के बेटे जहान खान ने बताया कि वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन


16 की उम्र से संगीत में रुचि
हाल ही में वोग को दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री जीनत अमान के बेटे जहान खान ने स्टारकिड होने के अनुभवों को साझा किया है। जहान ने बताया कि उन्होंने स्टारडम और लाइमलाइट से कोसों दूर जाकर अपने करियर का चुनाव किया। उन्होंने कहा, 'मैंने सोलह साल की उम्र में खुद को गिटार बजाना सिखाया और उसमें माहिर बनाया। लेकिन मेरे अंदर कुछ अलग ही जुनून उठा, तो मैं गानों को कवर करने के बजाय उसके मूल धुन बनाने में दिलचस्पी लेने लगा।’ साल 2019 से उन्होंने अपना म्यूजिक का करियर शुरू किया और आज वो एक संगीतकार और शेफ के रूप में जाने जाते हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Hera Pheri 3: अक्षय कुमार की वकील ने परेश रावल को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी, बोलीं- करोड़ों का हुआ नुकसान
विज्ञापन


जब जहान को अपनी मां के प्रभाव के बारे में पता चला
आगे बातचीत में जहान खान ने बताया कि जब वो छोटे थे, तो उनकी मां जहां कहीं भी जाती थी उन्हें खूब अटेंशन मिलता था। ये बातें पहले जहान को सामान्य लगती थीं, लेकिन बड़े होकर उन्हें पता चला कि ये सामान्य बात नहीं थी। आगे बातचीत में जहान ने बताया कि वो 20 साल की उम्र से ही अपनी मां के साथ यात्रा करने लगे थे, फिर उन्हें एहसास हुआ कि स्टार होना आसान नहीं है। 

यह खबर भी पढ़ें: Vedang Raina Hrithik Roshan: एक-दूजे को पंच करते नजर आए ऋतिक रोशन-वेदांग रैना, जानिए क्या है पूरा माजरा

मां की जिंदगी से लिया सबक
लाइमलाइट से सराबोर अपनी मां जीनत अमान की जिंदगी देख जहान खान ने इन सबसे अपने आप को दूर रखा और उन्होंने अभिनय से हटकर अपना रास्ता बनाने पर काम किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें