फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Scam- Leaked: नीट पेपर लीक विवाद के बीच आया वेब सीरीज 'द स्कैम- लीक्ड' का टीजर; देखकर सिहर जाएगी रूह

Wed, 22 Jul 2026 03:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Scam- Leaked Teaser: पर्चा लीक विषय पर आधारित एक वेब सीरीज का एलान किया गया है। इसका टीजर आज बुधवार को रिलीज हुआ है, जिसे देख रूह सिहर जाएगी। 
विज्ञापन
'द स्कैम- लीक्ड' - फोटो : instagram @zee5
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों NEET पेपर लीक को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से शुरू हुए प्रदर्शन अब मुंबई सहित कई और शहरों तक पहुंच रहे हैं। बीते दिनों कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर मंतर से संसद तक मार्च किया, जहां बड़ी संख्या में लोग छात्रों को सपोर्ट करने आए। इस दौरान प्रदर्शन हिंसक भी हुआ। प्रदर्शन अब भी जारी है। इस बीच इसी विषय पर एक सीरीज का एलान किया गया है।

विज्ञापन

'द स्कैम- लीक्ड' - फोटो : वीडियो ग्रैब
जी5 पर दस्तक देगी पेपर लीक के मुद्दे पर बनी सीरीज
पूरे देश में जब मेडिकल के पेपर लीक का मुद्दा गरमाया हुआ है। छात्र सड़कों पर आंदोलन करने उतरे हैं। तब आज बुधवार को वेब सीरीज 'द स्कैम-लीक्ड' का टीजर जारी हुआ है। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर दस्तक देगी। सीरीज का विषय मेडिकल पेपर लीक विषय से मिलता हुआ है। ट्रेलर के साथ कैप्शन लिखा है, 'एक पेपर। लाखों सपने। एक लीक। देश हैरान'।
विज्ञापन

'द स्कैम- लीक्ड' - फोटो : वीडियो ग्रैब
कैसे लीक हुआ पर्चा?
जी5 ने टीजर जारी किया है। इसमें दिखाया जा सकता है कि परीक्षा से ठीक पहले गोदाम से पेपर लीक हो रहे हैं। कारखाने में परीक्षा के पर्चों की छपाई हो रही है। इसी बीच पेपर लीक कर दिया जाता है। इसे कैसे अंजाम दिया गया, इसकी एक झलक दिखाई गई है। इसके बाद सीधे समाचारों में ब्रेकिंग न्यूज फ्लैश होती है कि नीट का पेपर लीक हो गया है। 
 



दिल दहला देगा मंजर
पेपर लीक होने के बाद स्टूडेंट्स के चेहरों पर मायूसी और गुस्से के भाव देखने को मिलते हैं। सवाल उठता है कि आखिर कैसे पेपर लीक हुआ? इसी बीच एक दिल दहला देने वाल मंजर दिखाई देता है। टीजर के आखिर में एक क्लासरूम का दृश्य है। मोबाइल पर एक कॉल आता है। स्क्रीन पर 'पापा' फ्लैश होता है। एक पिता अपने बच्चे को कॉल करता है, लेकिन वह फोन अनुत्तरित रहता है। अगले सीन में एक छात्र को फांसी पर लटका दिखाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें