फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी मां की पसंदीदा जगह', मां को याद कर भावुक हुए जायद खान, बहन सुजैन पूरे परिवार के साथ शिरडी मंदिर पहुंचे

Thu, 20 Nov 2025 08:22 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zayed Khan-Sussanne Khan Remembers Mother: मां जरीन खान को याद कर एक बार फिर बेटे जायद और बेटी सुजैन खान भावुक हो गए। हाल ही में जायद फैमिली के साथ शिरडी साईं बाबा मंदिर पहुंचे, जहां वो काफी इमोशनल हो गए।
विज्ञापन
जायद खान, मां जरीन के साथ सुजैन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के 20 साल पूरे होने के मौके पर अभिनेता जायद खान और उनकी पत्नी मलाइका ने गुरुवार को शिरडी साईं बाबा मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। हालांकि ये पल उनके लिए जितना खूबसूरत था, उतना ही भावुक कर देने वाला भी था। जायद खान ने हाल ही में कुछ समय पहले मां जरीन खान को खोया है, बस इसी बात की वजह से वो और बहन सुजैन काफी इमोशनल हो गए। 
विज्ञापन


जायद और सुजैन ने मां को किया याद
दिग्गज अभिनेता संजय खान की पत्नी जरीन खान ने 7 नवंबर को 81 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसी बीच जब जायद और सुजैन शिरडी साईं बाबा मंदिर पहुंचे तो उन्होंने मां को याद किया। साथ ही फैंस को ये भी बताया कि ये उनकी मां जरीन की पसंदीदा जगह हुई करती थी। 




भावनाओं से भरा रहा पल
जायद खान के साथ उनकी पत्नी मलाइका, बेटा जिदान और बहनें- सिमोन, फराह और सुजैन भी मौजूद रहीं। पूरा परिवार साईं धाम में माथा टेकते हुए इमोशनल नजर आया। इस खास अवसर पर जायद ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा कि उनकी मां का यह मंदिर से खास नाता था और परिवार के लिए यह दिन प्रेम, शांति और कृतज्ञता से भरा रहा। जायद ने सभी के लिए शांति, समृद्धि और दया से भरी दुनिया की कामना भी की।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: De De Pyaar De 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांसें गिन रही अजय की फिल्म, जानें सातवें दिन का कलेक्शन

सुजैन खान की भावुक यादें
जरीन खान के निधन के अगले दिन सुजैन खान ने अपनी मां को याद करते हुए एक बेहद भावुक नोट साझा किया था। उन्होंने मां को अपनी सबसे करीबी दोस्त, भगवान और जिंदगी बताते हुए लिखा था कि जरीन ने अपने बच्चों को हमेशा गरिमा और प्रेम के साथ जीवन जीना सिखाया। सुजैन ने यह भी महसूस कराया कि उनकी मां का प्यार सिर्फ उनके परिवार तक सीमित नहीं था, बल्कि वह आसपास की दुनिया के लिए भी ऊर्जा और प्रकाश का स्रोत थीं। उन्होंने मां के साथ एक पुराना वीडियो भी शेयर किया, जिसमें दोनों मुस्कुराते और एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए- जो इस रिश्ते की गहराई को बयां करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें