जनाई के एक 'शब्द' ने खींचा ध्यान
जनाई और मोहम्मद सिराज के बीच पिछले काफी दिनों से जो भी डेटिंग रूमर्स चल रहे थे, उन सभी पर जनाई ने विराम भी लगा दिया है। दरअसल एक पोस्ट में उन्होंने सिराज को भाई कहकर संबोधित किया। उन्होंने अपनी और सिराज की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- जिस दिन से मैं सिराज भाई से मिली हूं, उसी दिन से उनकी नीति और वो जिस तरह के इंसान हैं, उसे देखकर मैं काफी प्रेरित हुई हूं।
जनाई ने आगे लिखा- मेरे पास शब्दों की कमी पड़ रही है पर आपके जैसा ना कोई था और ना ही कोई होगा। हम सब आपके साथ हैं और हमारी भी धड़कनें आप ही के साथ भारत के लिए धड़कती हैं।
इसके अलावा जनाई ने सिराज की एक और तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'इसे कहते हैं जज्बा। यही सब कुछ है।'