प्रिंस नरूला और युविका चौधरी अपनी बेटी के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम-@ princenarula
युविका ने सफाई क्यों नहीं दी
युविका आगे कहती हैं, ‘अगर मैं मीडिया में आकर इन बातों के बारे में सफाई देती तो ये बातें और बढ़ सकती थीं। ऐसे में मैंने चुप रहना ही बेहतर समझा। मुझे पता था एक दिन सब कुछ नॉर्मल हो जाएगा। जबकि प्रिंस मुझे अलग हैं। वह काफी इमोशनल, हाइपर भी हैं। इसके बावजूद हमने इस सिचुएशन को अच्छे से हैंडल किया।’
युविका का करियर फ्रंट
इन दिनों युविका चौधरी करियर ब्रेक पर हैं, वह अपनी बेटी की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं। साथ ही अपना एक व्लॉगिंग चैनल भी यूट्यूब पर चलाती हैं। युविका ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से की थी, इसके बाद वह कई फिल्मों, टीवी सीरियल और रियालिटी शो में नजर आईं।