फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Allahbadia Controversy: यूट्यूब ने हटाया रणवीर इलाहाबादिया का विवादित वीडियो, नोटिस मिलने के बाद एक्शन

Tue, 11 Feb 2025 10:31 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer Allahbadia Controversy: रणवीर इलाहाबादिया ने  'इंडियाज गॉट लैटेंट' के जिस एपिसोड में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, यूट्यूब ने उसे हटा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से नोटिस मिलने के बाद यूट्यूब ने एक्शन लिया है।
विज्ञापन
रणवीर इलाहाबादिया - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में की गई विवादित टिप्पणी को लेकर घिरे हैं। इस मामले पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यूट्यूब को नोटिस जारी किया। साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने भी वीडियो हटाने की मांग की थी। इस पर यूट्यूब ने एक्शन लेते हुए वीडियो हटा दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने एक एक्स (ट्विटर) पोस्ट में कहा, 'रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील और विकृत टिप्पणियों वाले 'इंडिया गॉट लेटेंट' एपिसोड को भारत सरकार के आदेश के बाद यूट्यूब पर ब्लॉक कर दिया गया है'।

विज्ञापन




Mukesh Khanna Exclusive: 'इन्हें पकड़कर मारना चाहिए...', रणवीर इलाहाबादिया की अभद्र टिप्पणी पर भड़के मुकेश खन्ना

परिवार पर की अभद्र टिप्पणी
समय रैना के शो में रणवीर इलाहाबादिया ने माता-पिता को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। इस पर विवाद हो रहा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से यूट्यूब को नोटिस जारी किया गया। मामले पर बढ़ते विवाद और नोटिस मिलने के बाद यूट्यूब ने एक्शन लिया है। 

Ranveer Allahbadia: समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया पर लगेगा बैन, AICWA ने कहा- कानूनी कार्रवाई हो

दर्ज हो चुकी है एफआईआर, जमकर हो रहा यूट्यूबर का विरोध
'इंडियाज गॉट लैटेंट' में रणवीर इलाहाबादिया ने जो टिप्पणी की, उसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसे लेकर न सिर्फ सोशल मीडिया पर लोग रणवीर को ट्रोल कर रहे हैं, बल्कि देशभर में बड़े स्तर पर लोगों ने एतराज जताया है। रणवीर की टिप्पणी को संस्कृति और संस्कारों के खिलाफ बताते हुए उनके विरुद्ध एक्शन की मांग की गई है। इस मामले पर रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना व अन्य लोगों पर एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन

रणवीर के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज
रणवीर इलाहाबादिया और अन्य के खिलाफ पर मुंबई में कई शिकायतें दर्ज हुई हैं तो असम में भी यूट्यूबर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। इस पूरे मामले पर मुकेश खन्ना ने अमर उजाला से बातचीत में प्रतिक्रिया देते हुए नाराजगी जाहिर की। मुकेश खन्ना ने रणवीर और समय को ही नहीं, बल्कि उन्हें सुनकर तालियां बजाने वाले दर्शकों को भी खूब लताड़ लगाई। इसके अलावा कई राजनीतिक हस्तियों ने भी इस पूरे मामले की आलोचना की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें