फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यो यो हनी सिंह: क्या मुश्किल में फंसे रैपर? महाराष्ट्र साइबर के सामने नहीं हुए पेश, मांगा और समय; जानें मामला

Mon, 05 Oct 2026 04:52 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Honey Singh: रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हृदेश सिंह, जिन्हें यो यो हनी सिंह के नाम से जाना जाता है, की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यो यो हनी सिंह भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर और ट्रेंड-सेटिंग रैपर्स और सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने ब्लू आइज, ब्राउन रंग, धीरे धीरे से मेरी जिंदगी, देसी कलाकार, अंग्रेजी बीट और लव डोज जैसे पॉपुलर गाने दिए हैं। लेकिन अब वे एक बड़ी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं।  
विज्ञापन


अधिकारी के सामने पेश नहीं हुए सिंगर
दरअसल, एएनआई के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र साइबर ने हनी सिंह को पूछताछ के लिए समन भेजा था और आज जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा था। हालांकि, हनी सिंह आज महाराष्ट्र साइबर के अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए।

हनी सिंह ने अब महाराष्ट्र साइबर से जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कुछ और समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला?
  • बताया जा रहा है कि एक शख्स ने हनी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
  • शिकायत में रैपर पर एक कॉन्सर्ट के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है।
  • इसी शिकायत के बाद महाराष्ट्र साइबर ने हनी सिंह को पूछताछ के लिए समन भेजा था।
  • उनसे मामले को लेकर पूछताछ की जानी थी।
  • हालांकि, आज वह अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए और उन्होंने इसके लिए अतिरिक्त समय मांगा है।

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20: काजी की परफॉर्मेंस पर जलने के बाद सलमान ने की कनिका की जमकर खिंचाई, वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें