फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honey Singh: 'भोलेनाथ बच्चों को शक्ति दें', युवाओं के समर्थन में हनी सिंह ने उठाया बड़ा कदम; जानें पूरा मामला

Tue, 21 Jul 2026 06:55 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Honey Singh Support Youth: जहां कई कलाकारों ने सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को अपना सपोर्ट दिया है। वहीं सिंगर हनी सिंह ने एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने युवाओं के समर्थन में एक पोस्ट भी किया है।
विज्ञापन
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर हनी सिंह ने पिछले हफ्ते एलान किया था कि उनका नया गाना 'मूनलाइट' 24 जुलाई, 2026 को रिलीज होगा। सोमवार को सिंगर ने बताया कि गाने का टीजर मंगलवार को रिलीज किया जाएगा। हालांकि, मंगलवार को उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि भारत में युवाओं और छात्रों की स्थिति को देखते हुए वह टीजर की रिलीज को टाल रहे हैं।
विज्ञापन


हनी सिंह ने पोस्टपोन किया गाने का टीजर
उन्होंने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन का जिक्र तो नहीं किया, लेकिन सिंह ने लिखा 'हमारे देश और भारत के युवाओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मैं अपने नए गाने 'मूनलाइट' के टीजर की रिलीज को कुछ दिनों के लिए टाल रहा हूं। भोलेनाथ, इन बच्चों को शक्ति दें। जय हिंद।'

हनी सिंह की पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
युवाओं को लेकर क्या बोले हनी सिंह?
अपने गाने के टीजर की रिलीज को टालने की घोषणा करने से पहले, सिंगर ने पोस्ट किया था 'भारत के युवा अमर हैं। हर-हर महादेव।'

विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए शबाना आजमी और प्रकाश राज
कई बॉलीवुड हस्तियों ने इस विरोध प्रदर्शन और सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर प्रतिक्रिया दी है। यहां तक कि शबाना आजमी और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम
छात्रों के सपोर्ट में प्रीति जिंटा
मंगलवार को एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने ट्वीट किया 'मुझे उम्मीद है कि हमारी सरकार सोनम वांगचुक और छात्र संगठनों के साथ सार्थक बातचीत शुरू करेगी ताकि उनकी सेहत और न बिगड़े! कृपया अपना उपवास खत्म करें, सोनम। आपकी सेहत भी उतनी ही जरूरी है जितनी कि यह लड़ाई। आप और छात्र भारत के भविष्य और हमारे युवाओं के लिए लड़ रहे हैं। हमारी शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने की इस लड़ाई में हर छात्र और सोनम को मेरा पूरा और अटूट समर्थन है। आप सभी को और हिम्मत मिले। जय हिंद।'
 

इन कलाकारों ने प्रदर्शन का किया समर्थन
सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी, भूमि पेडनेकर, अदिति राव हैदरी, उर्फी जावेद, रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, सोनू सूद और अन्य कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर इस विरोध प्रदर्शन और छात्रों के बारे में पोस्ट किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें