फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोद्दार परिवार में हाेगा बंटवारा, दादी सा ने लिया बड़ा फैसला; क्या इस अनहोनी को रोक पाएंगे अभिरा और अरमान

Sun, 23 Nov 2025 10:29 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा और अरमान की जिंदगी में नई मुश्किल आ गई है। उनके परिवार के रिश्ते बिखरने लगे हैं। जल्द ही पाेद्दार परिवार में बंटवारा हो जाएगा। क्या इस बंटवारे को अभिरा और अरमान रोक पाएंगे। जानिए, सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से जुड़ा स्टोरी अपडेट।

विज्ञापन
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टोरी अपडेट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर की सबसे बड़ी सदस्य कावेरी यानी दादी सा ने पोद्दार परिवार की प्रॉपर्टी का बंटवारा करने का फैसला लिया है। आखिर उन्होंने क्यों ये फैसला लिया? क्या इस अनहोनी को अरमान और अभिरा रोक पाएंगे। 

विज्ञापन


बेटी के व्यवहार से नाराज दादी सा 
दादी सा की बेटी काजल अपने परिवार से नाराज है। वह प्रॉपर्टी में हिस्सा चाहती है। काजल लगभग घर के हर सदस्य के साथ बुरा व्यवहार कर रही है। इस बात से दादी सा का दिल टूट गया है। बात इतनी बिगड़ चुकी है कि दादी सा ने परिवार की प्रॉपर्टी का बंटवारा करने का फैसला लिया है। 

ये खबर भी पढ़ें: KSBKBT 2: तुलसी के आंगन में अपशकुन! नोयना के लिए मिहिर ने दांव पर लगाई जिंदगी; क्या उजड़ जाएगा विरानी परिवार? 
विज्ञापन


वीडियो मैसेज के जरिए सबको सुनाया फैसला
दादी सा अचानक घर से बाहर चली गईं। अभिरा और अरमान उनको लेकर टेंशन में आ गए। ऐसे में अभिरा को दादी सा का वीडियो मैसेज मिलता है। यह मैसेज पूरा परिवार सुनता है। इसमें दुखी दादी सा कहती हैं कि वह पोद्दार परिवार का बंटवारा करने जा रही हैं। यह सुनकर अभिरा और अरमान को झटका लगता है, वे अपने परिवार को टूटते हुए नहीं देखना चाहते हैं। 

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की टीआरपी में उछाल 
पिछले हफ्ते सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीआरपी लिस्ट से बाहर हो गया था। लेकिन इस हफ्ते इसने वापसी की है, लिस्ट में चौथे स्थान पर जगह हासिल की है। 45वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में इसे 1.8 की टीआरपी मिली है। पहले नंबर पर सीरियल 'अनुपमा' ने जगह बनाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें