'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल स्टोरी अपडेट
- फोटो : इंस्टाग्राम@starplus
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में एक लंबे वक्त के बाद अभिरा और अरमान की जिंदगी में मुश्किलों का दौर खत्म हुआ। लेकिन अचानक एक बड़ा तूफान इनकी जिंदगी में आ गया है। एक फेक एआई वीडियो अभिरा और अरमान का वायरल हो रहा है। कौन है इस घिनौनी हरकत के पीछे? और इस मुश्किल से अभिरा और अरमान कैसे बाहर आएंगे। जानिए, सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का स्टोरी अपडेट।
वीडियो देखकर परिवार ने अभिरा-अरमान को सुनाई खरी-खोटी
अभिरा और अरमान के परिवार को एक अश्लील वायरल वीडियो के बारे में पता चलता है। इस वजह से परिवार में हंगामा हो जाता है। इस बात से अरमान और अभिरा भी परेशान हैं। अरमान को समझ नहीं आ रहा है ये क्या हो रहा है? लेकिन अभिरा जल्द ही समझ जाती है कि यह फेक एआई वीडियो है। अरमान इस वीडियो को इंटरनेट से हटाने की कोशिश में लगा है।
किसने किया ये घिनौना काम
अरमान और अभिरा का फेक एआई वीडियो बनाने के पीछे कुछ लड़कों का हाथ है। दरअसल, कुछ दिन पहले अरमान और अभिरा डेट पर गए थे। जहां कुछ बिगड़ैल लड़कों से उनकी तू-तू, मैं-मैं होती है। यही लड़के ही बदला लेने के लिए उनकी वीडियो बनाकर उसे फेक एआई वीडियो में बदल देते हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Rohit Purohit: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर रोहित पुरोहित बने पिता, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी