दिल्ली पुलिस ने दी कार्रवाई की चेतावनी
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में लापता लड़कियों की संख्या में बढ़ोतरी के बारे में अटकलों का खंडन किया। पुलिस ने कहा 'जांच करने के बाद हमने पाया कि दिल्ली में लापता लड़कियों की संख्या में बढ़ोतरी को लेकर जो चर्चा हो रही है, उसे पेड प्रमोशन के जरिए बढ़ावा दिया जा रहा है। पैसे की लालच में दहशत फैलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।'
दिल्ली पुलिस पीआरओ संजय त्यागी ने गुरुवार को कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में शहर में लापता व्यक्तियों की रिपोर्ट्स में कोई वृद्धि नहीं हुई है।
'मर्दानी 3' का कलेक्शन
आपको बता दें कि 'मर्दानी 3', मर्दानी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसके निर्देशक अभिराज मीनावाला हैं। इसमें रानी मुखर्जी के अलावा जानकी बोडीवाला और मल्लिका प्रसाद अहम किरदारों में हैं। खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने आठ दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 26.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।