फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himansh Kohli: 15 दिनों से अस्पताल में जूझ रहे ‘यारियां’ फेम अभिनेता, बोले- जब वह मानसिक रुप से कमजोर थे...

Tue, 01 Apr 2025 03:05 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Himansh Kohli Hospitalised: 'यारियां' फेम अभिनेता हिमांश कोहली अस्पताल में भर्ती हैं, जहां से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। अपने स्वास्थ्य को  लेकर लापरवाही ना करने का दिया संदेश। जानिए जब वो मानसिक और शारीरिक रुप से कमजोर थे, तब किन लोगों ने उनकी मदद की।
विज्ञापन
हिमांश कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता हिमांश कोहली का हाल ही में एक वीडियो सामने आया, जिसमें अभिनेता हॉस्पिटल में दिख रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य को लेकर संदेश देते हुए कहा कि आप अपने हेल्थ से ना करें लापरवाही। जानिए पूरी खबर। 

विज्ञापन


अचानक खतरनाक स्थिति में पहुंचे अभिनेता
'यारियां' फिल्म से चर्चित अभिनेता हिमांश कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अस्पताल में दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेता ने बताया कि वह पिछले 15 दिनों से गायब हो गए थे। उन्होंने अपने पिछले 15 दिनों को बहुत मुश्किल भरा बताया, लेकिन वे मजबूत बने रहे। इसके अलावा अभिनेता ने बताया कि वह जब मानसिक कमजोरी से जूझ रहे थे और शिथिल थे, तब उनके परिवार और दोस्तों ने उनका समर्थन किया। इसके लिए उन्होंने उन सभी मदद करने वालों का और डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया। साथ ही कहा कि वह अपने फैंस के प्यार और आशीर्वाद से जल्द ठीक हो जाएंगे और लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि वह अचानक इस खतरनाक स्थिति में पहुंच गए, इस बीमारी ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया। इसके अलावा उन्होंने कैप्शन में भी इन बातों का जिक्र किया। 
 




यह खबर भी पढ़ें: Hansal Mehta: सोशल मीडिया पर तकरार के बाद हंसल मेहता ने बांधे कंगना की तारीफों के पुल, बोले- 'उनका कायल हूं'
विज्ञापन


नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं
अभनेता के इस पोस्ट पर यूजर्स ने अपनी चिंता जाहिर की। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि उन्हें इस तरह देखकर उन्हें धक्का लगा, साथ ही कहा कि वह उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआएं कर रही हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई आपको नजर लग गई है, इसे उतरवा लो। 

यह खबर भी पढ़ें: Priyanka Chopra: हवा महल घूमा, राजस्थानी खाने का उठाया मजा, देखें जयपुर यात्रा से देसी गर्ल की तस्वीरें

हिमांश कोहली का वर्कफ्रंट
2014 में आई फिल्म 'यारियां' में अभिनेता नजर आए थे, जो हिट रही थी। अभी हाल ही में 21 मार्च 2025 को 'यारियां' फिल्म सिनेमाघरों में री रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन दिव्या खोसला ने किया था, जिसमें हिमांश कोहली के अलावा रकुल प्रीत सिंह, गुलशन ग्रोवर, निकोल फारिया और एवलिन शर्मा नजर आए थे। यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें