क्या है शॉर्ट टीवी?
इरा ने यह भी बताया कि शॉर्ट टीवी एक लंदन स्थित इंटरनेशनल केबल और सैटेलाइट चैनल है जो पूरे वर्ल्ड में शॉर्ट फिल्म्स प्रसारित करता है, थिएटर्स में रिलीज करता है, जिसमें ऑस्कर विजेता / नॉमिनेटेड शॉर्ट फिल्म्स का पिछले 15 साल से एक्सक्लूसिव प्रजेंटेशन भी शामिल हैं। विकिपीडिया के अनुसार कार्टर पिल्चर द्वारा स्थापित इस चैनल की पहुंच 40 मिलियन घरों तक है। यह चैनल अपने पार्टनर एएमसी नेटवर्क्स इंटरनेशनल के साथ अपने सेक्टर में अमेरिका और यूरोप का सबसे बड़ा प्लेयर है। इस चैनल को शॉर्ट फिल्म्स का दुनिया का सबसे बड़ा कैटलॉग माना जाता है।
कौन सी दो फिल्में?
आधे घण्टे की फ़िल्म 'फ्लर्टिंग मेनिया' एक मॉडर्न लव स्टोरी है, जो रिश्तों में मूल्यों की अहमियत को रिडिफाइन करती है, वहीं 'रेनबो' एक चिल्ड्रन फ़िल्म है, जो बेहतर सुंदर दुनिया बनाने के ख्वाब का विजुअलाइजेशन है। फ़िल्म में एक गीत 'मन उड़े फिरे भागे' है जिसे बॉलीवुड की मशहूर गायक- संगीतकार मेघा श्रीराम डाल्टन ने कम्पोज किया है, तो 'लाल रंग' और 'मैडम चीफ मिनिस्टर' जैसी फिल्मों के चर्चित गीतकार दुष्यन्त ने लिखा है, आवाज़ जयपुर के युवा गायक करण सिंह ने दी है। इन दोनों फिल्मों की कहानी- पटकथा -संवाद खुद इरा ने ही लिखे हैं। रेनबो का बैकग्राउंड म्यूजिक बॉलीवुड की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी बापी टुटुल ने दिया है।
उन्होंने इन दोनों फिल्मों के लिए टेक्निकल क्रू मुम्बई से लिया और एक्टर्स जयपुर से ही लिए जैसे 'फ्लर्टिंग मेनिया' में निखिल शर्मा, सुब्रता पराशर और आस्था शर्मा हैं तो 'रेनबो' में विराज डी टाक, तत्वांश दलवी, योगेश नरूला और रुचि भार्गव हैं। इन दोनों ही फिल्मों को देश -दुनिया के कई फेस्टिवल्स में सलेक्शन, तारीफ और अवॉर्ड मिले हैं।