फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balakrishna: फैंस के लिए खुशखबरी, 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' ने नंदमुरी के 50 साल के करियर का मनाया जश्न

Sun, 24 Aug 2025 07:47 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nandamuri Balakrishna 50 Years In Cinema World Book of Records: नंदमुरी बालकृष्ण के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी। तेलुगु अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण के फिल्म उद्योग में काम के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने उन्हें सम्मानित किया है।
विज्ञापन
नंदमुरी बालकृष्ण - फोटो : x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने तेलुगु अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण को भारतीय सिनेमा में मुख्य अभिनेता के रूप में 50 साल के शानदार करियर के लिए अपने स्वर्ण संस्करण में शामिल किया है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने किया नंदमुरी बालकृष्ण को सम्मानित
हाल ही में इस साल अप्रैल में नंदमुरी बालकृष्ण को भारत के सर्वोच्च सम्मानों में से एक, पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था। वही अब नंदमुरी बालकृष्ण को तेलुगु सिनेमा में 50 साल पूरे होने पर 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' ने इसका जश्न मनाया है। इस सम्मान में उनकी सिनेमाई उपलब्धियों के साथ-साथ इंडो अमेरिकन कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष के रूप में 15 साल के समर्पण को भी सराहा गया है।
विज्ञापन

नंदमुरी बालकृष्ण 
नंदमुरी बालकृष्ण अपनी आगामी फिल्म 'अखंड 2: ठंडावम' की शूटिंग में व्यस्त हैं। गोपीचंद मालिनेनी के साथ उनकी एक और फिल्म भी आने वाली है। 'अखंड 2' साल 2021 में आई 'अखंड' का ही सीक्वल है। अभिनेता के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म का टीजर जारी किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 'अखंड 2: ठंडावम' 180 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी है, जो बालकृष्ण के करियर में अब तक का सबसे बड़ा बजट है। फिल्म 'अखंड 2' का निर्देशन बोयापति श्रीनु ने किया है। 'अखंड' का निर्देशन भी उन्होंने किया था, जो कि बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। 'अखंड 2' सिनेमाघरों में 25 सितंबर को रिलीज की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: OG: फिल्म 'ओजी' का गाना 'सुवी सुवी' जल्द होगा रिलीज, जानिए कब दिखेगी पवन कल्याण की नई झलक

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें