फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्म श्री जीतने से लेकर व्हाइट हाउस में डिनर करने तक, प्रियंका चोपड़ा ने बताई 2016 की बड़ी उपलब्धियां

Wed, 21 Jan 2026 09:05 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा 2016 वायरल ट्रेंड का हिस्सा बनी हैं। उन्होंने बताया है कि साल 2016 उनके लिए कैसा रहा। उन्होंने इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई सेलेब्स 2016 वायरल ट्रेंड में हिस्सा ले रहे हैं। इस ट्रेंड के तहत वह सोशल मीडिया पर 2016 के फोटो और वीडियो साझा कर रहे हैं। इस ट्रेंड में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हो गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कई बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें बताती हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने 2016 में कई बड़े काम किए थे। आइए जानते हैं उनकी पोस्ट में क्या खास है?
विज्ञापन
Trending Videos

2016 में सब कुछ एक साथ हुआ
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा 'वह साल जब सब कुछ एक साथ हुआ था, 2016।' उनकी पोस्ट से लगता है कि यह साल उनके लिए प्रोफेशनली और निजी तौर पर बेहतरीन रहा। इसी साल उन्हें पद्म श्री अवॉर्ड मिला। वह यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल एंबेसडर नियुक्त हुईं। 
 

प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
पहली बार जीता पीपल्स चॉइस अवॉर्ड
प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीर के जरिए बताया है कि वह 2016 में पहली बार पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा के यहां मेहमान थीं। इसी साल उन्होंने अपना पहला पीपल्स चॉइस अवॉर्ड जीता था। उन्होंने विन डीजल और ड्वेन जॉनसन के साथ काम किया था जिसकी तस्वीरें शेयर की हैं।

कभी बागी बनकर की बच्ची की मदद, कभी शादी के मंडप से भागे; सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्मों में निभाए शानदार किरदार

नानी को खो दिया
यही नहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने परिवार के साथ भी तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में उन्होंने बताया है कि 2016 में उन्होंने अपनी नानी को खो दिया था। परिवार के साथ होली खेलते हुए भी उन्होंने तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन

साथी कलाकारों के साथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि प्रियंका जल्द ही फिल्म 'द ब्लफ' में नजर आएंगी। यह फिल्म 25 फरवरी 2016 को रिलीज होगी। वह एसएस राजामौली की तेलुगु फिल्म 'वाराणसी' में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी होंगे। यह फिल्म संक्रांति 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें