2016 में सब कुछ एक साथ हुआ
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा 'वह साल जब सब कुछ एक साथ हुआ था, 2016।' उनकी पोस्ट से लगता है कि यह साल उनके लिए प्रोफेशनली और निजी तौर पर बेहतरीन रहा। इसी साल उन्हें पद्म श्री अवॉर्ड मिला। वह यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल एंबेसडर नियुक्त हुईं।
पहली बार जीता पीपल्स चॉइस अवॉर्ड
प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीर के जरिए बताया है कि वह 2016 में पहली बार पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा के यहां मेहमान थीं। इसी साल उन्होंने अपना पहला पीपल्स चॉइस अवॉर्ड जीता था। उन्होंने विन डीजल और ड्वेन जॉनसन के साथ काम किया था जिसकी तस्वीरें शेयर की हैं।
साथी कलाकारों के साथ प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि प्रियंका जल्द ही फिल्म 'द ब्लफ' में नजर आएंगी। यह फिल्म 25 फरवरी 2016 को रिलीज होगी। वह एसएस राजामौली की तेलुगु फिल्म 'वाराणसी' में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी होंगे। यह फिल्म संक्रांति 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।