फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suriya: सूर्या के जन्मदिन पर पत्नी ज्योतिका ने दी पार्टी, आर. माधवन ने खास फोटो शेयर कर अभिनेता को दी बधाई

Wed, 23 Jul 2025 04:36 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Suriya Birthday: साउथ एक्टर सूर्या आज 50 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर पत्नी ज्योतिका ने एक स्पेशल पार्टी की। अब इस पार्टी की तस्वीर सामने आई है।
विज्ञापन
सूर्या, ज्योतिका और आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम-@actormaddy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इंडस्ट्री के लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर उनकी पत्नी ज्योतिका ने एक खास पार्टी रखी, जिसमें उनके दोस्त भी शामिल हुए। इस पार्टी में अभिनेता आर माधवन भी शरीक हुए और उन्होंने सूर्या की पत्नी ज्योतिका के साथ एक तस्वीर साझा कर अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। 

माधवन ने दी शुभकामनाएं

विज्ञापन

सूर्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए आर माधवन ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। माधवन ने सूर्या की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इस तस्वीर में सूर्या अपनी पत्नी ज्योतिका के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए माधवन ने लिखा, ‘मेरे प्यारे भाई आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। प्रार्थना करता हूं कि अगले पचास साल और भी असाधारण और शानदार हों।’

पत्नी के साथ खुश नजर आए सूर्या

विज्ञापन

माधवन ने जो तस्वीर साझा की है, उसमें सूर्या एक प्रिंटेड शर्ट और हैप्पी बर्थडे लिखे सैश और एक काली टोपी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। इस टोपी पर भी 50 लिखा है। तस्वीर में पत्नी ज्योतिका सूर्या के साथ पोज देती दिख रही हैं। तस्वीर में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः Karuppu Teaser: टीजर को देख याद आई फिल्म 'गजनी', 'करुप्पु' में एक्शन करते दिखेंगे अभिनेता सूर्या

प्रशंसकों का किया अभिवादन
इसके बाद सुबह सूर्या ने चेन्नई स्थित अपने घर के बाहर इकट्ठा हुए अपने प्रशंसकों से भी मुलाकात की। प्रशंसकों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए 'सूर्या' और 'थलाइवा' के नारे लगाए।

जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'करुप्पु' का टीजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो सूर्या आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘रेट्रो’ में नजर आए थे। इस एक्शन-रोमांटिक फिल्म में सूर्या के साथ पूजा हेगड़े प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं। इसके अलावा आज जन्मदिन के मौके पर सूर्या की आगामी फिल्म 'करुप्पु' का टीजर रिलीज किया गया है। इसमें सूर्या एक दमदार अंदाज में नजर आए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें