लोगों की इस हरकत की वजह से लिया फैसला
अभिनेता के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना और फिर उन्हें मिलीं जान से मारने की धमकियों के बीच उनकी सिक्योरिटी बढ़ाई गई है। मगर, घर की बालकनी में बुलेटफ्रूव शीशे इस वजह से नहीं लगाए गए। असल वजह कुछ और है। सलमान खान ने हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि अपनी बालकनी को ढकने की असली वजह यह थी कि लोग उनसे मिलने की उम्मीद में ऊपर चढ़ जाते थे और वहीं रुक जाते थे।
परिवार में सभी की सुरक्षा का रखा गया ख्याल
सलमान खान ने बताया, 'मैं उन्हें (लोगों को) वहीं सोते हुए पाता था'। इसी वजह से घर में सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभिनेता ने बालकनी को ढकने का फैसला किया। बता दें कि इस साल जनवरी में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर की बालकनी को बुलेटप्रूफ शीशे से कवर किया गया।
'बैटल ऑफ गलवां' में बिजी सलमान खान
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल वे फिल्म 'सिकंदर' में नजर आए, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इन दिनों वे अपनी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। इसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं।