फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन थे मैड संधू: मेकअप आर्टिस्ट से सोशल मीडिया स्टार तक का सफर, गोली मारकर हत्या से मचा हड़कंप

Sun, 04 Oct 2026 08:50 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who Was Mad Sandhu: अमृतसर के मशहूर मेकअप आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की शनिवार, 3 अक्तूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से उनके फैंस और चाहने वालों के बीच शोक की लहर है। जानिए मैड संधू से जुड़ी पूरी जानकारी। 
विज्ञापन
मैड संधू - फोटो : इंस्टाग्राम @its_madsandhuofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैड संधू मेकअप, फैशन, लाइफस्टाइल और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए काफी पॉपुलर थे। मैड संधू की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग थी। जानिए और किन कामों में एक्टिव थे मैड संधू। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर थी बड़ी फैन फॉलोइंग
मैड संधू का असली नाम मधुसूदन संधू था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 2.26 लाख लोग फॉलो करते थे। वह इंस्टाग्राम के अलावा यूट्यूब पर भी व्लॉग और शॉर्ट्स शेयर करते थे। इसके साथ ही वह कई पॉडकास्ट में भी नजर आए, जहां उन्होंने मेकअप, फिल्म इंडस्ट्री, जेंडर और समाज से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात की।

मैड संधू - फोटो : इंस्टाग्राम @its_madsandhuofficial
मेकअप आर्टिस्ट होने के साथ बिजनेसमैन भी थे
मैड संधू ने अपने करियर की शुरुआत फैशन की दुनिया से की थी। उन्होंने पंजाब और मुंबई में स्टाइलिस्ट और असिस्टेंट कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने मेकअप, मॉडलिंग, एक्टिंग और डिजिटल कंटेंट की दुनिया में कदम रखा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैड संधू अमृतसर में 'मेन लेन यूनिसेक्स सैलून' के फाउंडर भी थे। सोशल मीडिया पर उनकी पहचान उनके अलग फैशन सेंस और बेबाक अंदाज की वजह से बनी। वह अपनी खूबसूरती, मेकअप और लाइफस्टाइल से जुड़ी पोस्ट के साथ-साथ समाज और जेंडर से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी राय रखते थे।

मैड संधू पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से भी जुड़े रहे। उन्होंने 'ओए भोले ओए' जैसी पंजाबी फिल्मों में भी काम किया था। धीरे-धीरे सोशल मीडिया उनके लिए अपनी पहचान बनाने का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया।

मैड संधू - फोटो : इंस्टाग्राम @its_madsandhuofficial
जेंडर और LGBTQ+ मुद्दों पर खुलकर रखते थे अपनी बात
मैड संधू खुले तौर पर गे थे और LGBTQ+ समुदाय से जुड़े मुद्दों पर अक्सर बात करते थे। अपनी सोशल मीडिया मौजूदगी और बेबाक अंदाज की वजह से उन्हें कई बार ऑनलाइन ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। उनके कपड़ों, लुक और लाइफस्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट किए जाते थे।
विज्ञापन

मैड संधू - फोटो : इंस्टाग्राम @its_madsandhuofficial
कैसे हुई मैड संधू की हत्या?
  • पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम अमृतसर के लोहारा रोड पर मैड संधू पर हमला किया गया।
  • उन्हें गोली मारी गई, जिसके बाद वह सड़क पर खून से लथपथ हालत में मिले।
  • उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
  • सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गोली लगने के बाद मैड संधू सड़क पर घायल हालत में नजर आ रहे हैं।
  • हालांकि, इस वीडियो से अभी यह साफ नहीं हुआ है कि हमला किसने किया और इसके पीछे असली वजह क्या थी।
  • फिलहाल घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' दो ही दिन में 100 करोड़ पार, 'द वन' वीकएंड पर भी सुस्त, नई रिलीज फिल्मों का कैसा हाल?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें