फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन थीं बेलवाडी मल्लम्मा? भूमि पेडनेकर निभाएंगी जिनका किरदार, जानें क्या था छत्रपति शिवाजी महाराज से नाता

Mon, 27 Jul 2026 07:42 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Who was Belawadi Mallamma: फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' में भूमि पेडनेकर, बेलवाडी मल्लम्मा का किरदार निभाती नजर आएंगी। जब से यह जानकारी समाने आई है लोग यह जानने को आतुर हैं कि आखिर कौन हैं बेलवाडी मल्लम्मा? इस खबर में जानिए...
विज्ञापन
फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' का पोस्टर और भूमि पेडनेकर - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता ऋषभ शेट्टी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' की तैयारियों में व्यस्त हैं। फिल्म की कास्ट में अब भूमि पेडनेकर का भी नाम जुड़ गया है। एक्ट्रेस फिल्म में बेलवाडी मल्लम्मा का किरदार निभाएंगी। इस खबर में जानिए आखिरी कौन थीं ये बेलवाडी मल्लम्मा? 

कर्नाटक से था रानी का नाता

विज्ञापन

बेलवाडी मल्लम्मा को रानी मल्लम्मा के नाम से भी जाना जाता था। उनके पिता का नाम राजा मधुलिंगा था। मल्लम्मा का जन्म कर्नाटक के सोधे में 1624 में हुआ था। उन्होंने अपने भाईयों की तरह ही शिक्षा ग्रहण की। इसके साथ ही वह युद्ध नीति में भी निपुण थीं।
मल्लम्मा का स्वंयवर बेलावडी के राजा ईशप्रभु के साथ संपन्न हुआ था। इस विवाह के बाद वह बेलवाडी की रानी बनकर वहां का कार्यभार संभालने लगीं।

ऋषभ शेट्टी, भूमि पेडनेकर और संदीप सिंह - फोटो : X

मल्लम्मा ने बनाई महिलाओं की टुकड़ी 

  • रानी मल्लम्मा ने बेलवाडी राज्य के अंदर महिलाओं को एकत्रित कर एक टुकड़ी बनाई।  
  • इस टुकड़ी की महिलाएं युद्ध नीति में पारंगत थीं, जिसका प्रशिक्षण उन्होंने मल्लम्मा से ही लिया था।  
  • इस महिला सेना में 5000 से भी ज्यादा महिलाएं शामिल थीं।  
  • इसके साथ ही यह भारतीय इतिहास की सबसे पहली महिला सैन्य टुकड़ी भी थी।

ऋषभ शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@rishabshettyofficial

मराठा सम्राज्य से किया मुकाबला  
अब सवाल यह है कि छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनने वाली फिल्म में बेलवाडी मल्लम्मा का जिक्र क्यों? तो आपको बता दें...

  • एक वक्त था जब शिवाजी महाराज छोटी-छोटी रियासतें जीतकर बेलवाडी पहुंचने वाले थे।  
  • राजा ईशप्रभु, छत्रपति के बहुत बड़े प्रशंसक थे। मगर रास्ते में शिवाजी महाराज की सेना और बेलवाडी के किसानों के बीच झड़प हो गई।  
  • इसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना और ईशप्रभु की सेना आमने-सामने खड़ी हो गईं। 
  • युद्ध हुआ और इसमें मल्लम्मा की महिला सेना ने भी भाग लिया।  
  • मल्लम्मा खुद चार महीने के बच्चे को गोद में लेकर युद्ध के मैदान में उतरीं। मगर उनकी सेना को हार का सामना करना पड़ा।  
  • अंत में अपनी सेना की गलती का पता चलते ही शिवाजी महाराज ने मल्लम्मा से माफी मांगी।  
  • अपने सैनिकों को कड़ी सजा दी और रानी मल्लम्मा को उनका राज्य वापस कर दिया गया।  
  • हालांकि, इस युद्ध में उनके पति और राजा ईशप्रभु को वीरगति प्राप्त हुई।
विज्ञापन

ऋषभ शेट्टी और संदीप शर्मा - फोटो : X

कब रिलीज हाेगी फिल्म?
फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' का निर्देशन और निर्माण संदीप सिंह ने किया है। फिल्म की कास्ट में ऋषभ शेट्टी और भूमि पेडनेकर के अलावा अर्जुन रामपाल, विवेक ओबेराय और शेफाली शाह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 500 करोड़ के बजट में बन रही यह फिल्म दो भाग में बनेगी, जिसका पहला भाग अगले साल जनवरी में रिलीज हो सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें