फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yatri Doctor: कौन हैं यात्री डॉक्टर, क्या है पाकिस्तानी जासूस ज्योति मल्होत्रा से कनेक्शन; यहां जानें

Mon, 19 May 2025 04:54 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Youtuber Yatri Doctor Connection With Jyoti Malhotra: यात्री डॉक्टर के नाम से मशहूर यूट्यूबर यात्री डॉक्टर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद से लगातार चर्चाओं में और सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर बने हुए हैं। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन
नवांकुर चौधरी और ज्योति मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉक्टर से यूट्यूबर बने नवांकुर चौधरी उर्फ यात्री डॉक्टर उस समय चर्चाओं में आ गए जब ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद नवांकुर भी सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए। लोग उनके पाकिस्तान जाने का वीडियो निकालकर उन पर भी हमला बोलने लगे। अब नवांकुर ने इस मामले पर सफाई दी है और उनको लेकर सोशल मीडिया पर चल रही बातों को खारिज किया है।

पुराने वीडियो के आधार पर नवांकुर को बनाया जा रहा निशाना

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर नवांकुर चौधरी के पुराने वीडियो चलाए जा रहे हैं, जिनमें वो पाकिस्तान यात्रा पर गए थे। जहां पाकिस्तान उच्चायोग में एक पार्टी में उनका वीडियो, एक वीडियो जिसमें वे बीएसएफ के एक जवान की आलोचना कर रहे हैं और एक क्लिप जिसमें कथित तौर पर भारत का गलत नक्शा दिखाया गया है। इन क्लिप को पाकिस्तान से उनके संबंधों के सबूत के तौर पर बताकर यूजर्स नवांकुर पर पाकिस्तानी जासूस होने का आरोप लगा रहे हैं। अब नवांकुर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके इन आरोपों को खारिज किया।

‘सिर्फ एक बार ही गया हूं पाकिस्तान’
इस वीडियो में यात्रा डॉक्टर ने कहा कि वे सिर्फ एक बार पाकिस्तान गए हैं। मीडिया और आरोप लगाने वाले एक झूठी कहानी फैला रहे हैं कि वे नियमित रूप से पाकिस्तान जाते हैं। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान जाने का सबसे बड़ा कारण यह है कि 197 देशों की यात्रा के मेरे अभियान का एक हिस्सा मात्र थी।”

विज्ञापन

 




यह खबर भी पढ़ेंः Tanvi The Great: खत्म हुआ इंतजार, अनुपम खेर ने किया ‘तन्वी द ग्रेट’ की रिलीज डेट का एलान

 

ज्योति को जानते हैं यात्री डॉक्टर
ज्योति मल्होत्रा साथ अपनी जान पहचान को स्वीकार करते हुए नवांकुर ने कहा, “मैंने उनके साथ एक प्रशंसक की तरह व्यवहार किया। मैं किसी व्यक्ति के अंदर झांककर नहीं देख सकता कि वे क्या हैं। मुलाकात से पहले मैं ज्योति को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता था। हम पहले कभी नहीं मिले थे। उस दिन भी हमने केवल यूट्यूब के बारे में थोड़ी बात की थी।”

विज्ञापन

नवांकुर चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम-@navankurchaudhary
ऐसे नवांकुर चौधरी से बने यात्री डॉक्टर
नवांकुर चौधरी एक रजिस्टर्ड एमबीबीएस डॉक्टर हैं, जिन्होंने 2015 में मद्रास मेडिकल कॉलेज से ग्रेजुएट हैं। 2 मार्च 1996 को पैदा हुए नवांकुर रोहतक हरियाणा के रहने वाले हैं। मौजूदा वक्त में वो दिल्ली में रहते हैं। 2017 में नवांकुर ने अपने पैशन को फॉलो करने के लिए  डॉक्टरी को छोड़ दिया और यात्री डॉक्टर के नाम से अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। आज उनके लगभग 2 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। इंस्टाग्राम पर 6.5 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। वो अब यूट्यूब पर काफी पॉपुलर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें