फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pankaj Jha: असल जिंदगी में भी बेबाक हैं पंचायत के विधायक जी, पंकज त्रिपाठी से ले चुके हैं पंगा

Wed, 25 Jun 2025 12:27 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who Is Vidhayak Ji From Panchayat: वेब सीरीज ‘पंचायत’ में विधायक जी का किरदार निभाने वाले पंकज झा को क्या आप जानते हैं? यहां जानिए कौन हैं पंकज झा।
विज्ञापन
पंकज झा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ का चौथा सीजन रिलीज हो चुका है। पिछले तीन सीजन की तरह नया सीजन भी आते ही सुर्खियों में छा गया है। हालांकि, इस सीजन को लोगों के मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं। लेकिन सीरीज रिलीज होते ही इसके किरदारों की फिर से चर्चा शुरू हो गई। प्रधान जी, भूषण, रिंकी और सचिव जी के बीच अगर किसी किरदार की चर्चा हो रही है तो वो हैं पंचायत के विधायक जी। चौथे सीजन में विधायक जी के किरदार को और भी अधिक लाइमलाइट मिली है। किरदार की काफी तारीफ भी हो रही है। लेकिन क्या आप विधायक जी का किरदार निभाने वाले अभिनेता को जानते हैं? विधायक जी का किरदार निभाया है अभिनेता पंकज झा ने। जानते हैं कौन हैं पंकज झा और पंचायत के अलावा अन्य किन फिल्मों में आए हैं नजर।

एनसडी पास आउट हैं पंकज झा

विज्ञापन

पंकज झा बिहार के सहरसा से आते हैं। एनएसडी से पास आउट पंकज झा एक लेखक, निर्देशक और एक्टर हैं। वो काफी अच्छी पेंटिंग्स भी बनाते हैं और उनका एक पेंटिंग स्टूडियो भी है। पंकज झा खुद को एक बॉर्न एक्टर मानते हैं। हालांकि, उनका कहना है कि वो कभी भी भीड़ वाला एक्टर नहीं बनना चाहते हैं। इसलिए वो कम काम करते हैं।

पंकज झा - फोटो : सोशल मीडिया

‘ब्लैक फ्राइडे’ और ‘गुलाल’ सरीखी फिल्मों में भी आए नजर
पंचायत सीरीज में विधायक चंदकिशोर सिंह उर्फ चंदू का किरदार निभाकर मशहूर हुए पंकज झा इससे पहले भी कई फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुके हैं। हालांकि, उन्हें लाइमलाइट पंचायत से ही मिली। पंकज झा किसी समय अनुराग कश्यप की अधिकांश फिल्मों में नजर आते थे। उन्होंने ब्लैक फ्राइडे, गुलाल, चमेली, कंपनी और मानसून वेडिंग जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा वो हासिल, मंगल पांडे, हजारों ख्वाहिशें ऐसी, अतरंगी रे, मुंबई कटिंग और तीन पत्ती जैसी फिल्मों में भी नजर आए हैं।

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में करने वाले थे ये अहम किरदार
पंकज झा अनुराग कश्यप की कल्ट फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ का भी हिस्सा बनने वाले थे, लेकिन अंत में वो इससे चूक गए। एक इंटरव्यू में पंकज झा ने बताया था कि वो ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में सुल्तान का किरदार निभाने वाले थे। जिसे बाद में पंकज त्रिपाठी ने निभाया और काफी मशहूर हुए। पंकज त्रिपाठी को इस किरदार से काफी पहचान मिली। पंकज झा का कहना है कि इस रोल के लिए उन्हें फाइनल कर दिया गया था, लेकिन बाद में राजनीति के चलते उन्हें इस फिल्म से बाहर कर दिया गया। सुल्तान का रोल हाथ से जाने के बाद ही पंकज झा और अनुराग कश्यप के बीच भी मनमुटाव मनमुटाव भी पैदा हो गया।

विज्ञापन

पंकज झा और पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

पंकज त्रिपाठी पर साधा था निशाना
पंकज झा ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को लेकर एक बार कुछ ऐसा कह दिया था, जो काफी चर्चा में रहा था। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान पंकज झा ने अपने स्ट्रगल और शुरुआती संघर्ष को लेकर बात करते हुए कहा था कि कुछ लोग अपने स्ट्रगल की कहानी को काफी बढ़ा-चढ़ाकर और ग्लैमराइज करके बताते हैं। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए पंकज त्रिपाठी द्वारा सुनाए जाने वाले एक किस्से का जिक्र करते हुए कहा था कि कुछ लोग किसी की चप्पल चुरा लेते हैं और कहते हैं कि वह हमारे लिए बहुत बड़े एक्टर हैं, इसलिए उनकी चप्पल चुरा लिए। पंकज झा ने इशारों-इशारों में पंकज त्रिपाठी पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि इंडस्ट्री में कई एक्टर्स ऐसे हैं, जो दूसरे एक्टर्स का काम छीनते हैं और उससे अपने स्ट्रगल को ग्लैमराइज करते हैं। दरअसल, गैंग्स ऑफ वासेपुर में पंकज त्रिपाठी वाला रोल पहले पंकज झा ही करने वाले थे। उस रोल के जाने की कसक पंकज झा के अंदर कहीं न कहीं अभी भी है।

यह खबर भी पढ़ेंः Panchayat 4: क्या 'पंचायत 4' के नए सांसद को जानते हैं आप? एक्टिंग के अलावा करते हैं ये काम

सीजन दर सीजन विधायक जी के किरदार को मिली पहचान
पंकज झा को अब ‘पंचायत’ सीरीज से भरपूर पहचान मिली है। वो सीरीज में पहले सीजन से जुड़े हैं। सीरीज में उन्होंने विधायक जी यानी चंद्रकिशोर सिंह उर्फ चंदू का किरदार निभाया है। उनके किरदार को सीजन दर सीजन एक्सपोजर मिला है। तीसरे और चौथे सीजन में उनके किरदार को काफी स्पेस मिला है। सीरीज में अब उनकी विधायकी जा चुकी है और अब उन्हें उनकी पार्टी से भी निकाल दिया गया। पंचायत के पांचवें सीजन में विधायक जी का किरदार और भी निखर कर सामने आने वाला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें