‘ब्लैक फ्राइडे’ और ‘गुलाल’ सरीखी फिल्मों में भी आए नजर
पंचायत सीरीज में विधायक चंदकिशोर सिंह उर्फ चंदू का किरदार निभाकर मशहूर हुए पंकज झा इससे पहले भी कई फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुके हैं। हालांकि, उन्हें लाइमलाइट पंचायत से ही मिली। पंकज झा किसी समय अनुराग कश्यप की अधिकांश फिल्मों में नजर आते थे। उन्होंने ब्लैक फ्राइडे, गुलाल, चमेली, कंपनी और मानसून वेडिंग जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा वो हासिल, मंगल पांडे, हजारों ख्वाहिशें ऐसी, अतरंगी रे, मुंबई कटिंग और तीन पत्ती जैसी फिल्मों में भी नजर आए हैं।
‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में करने वाले थे ये अहम किरदार
पंकज झा अनुराग कश्यप की कल्ट फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ का भी हिस्सा बनने वाले थे, लेकिन अंत में वो इससे चूक गए। एक इंटरव्यू में पंकज झा ने बताया था कि वो ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में सुल्तान का किरदार निभाने वाले थे। जिसे बाद में पंकज त्रिपाठी ने निभाया और काफी मशहूर हुए। पंकज त्रिपाठी को इस किरदार से काफी पहचान मिली। पंकज झा का कहना है कि इस रोल के लिए उन्हें फाइनल कर दिया गया था, लेकिन बाद में राजनीति के चलते उन्हें इस फिल्म से बाहर कर दिया गया। सुल्तान का रोल हाथ से जाने के बाद ही पंकज झा और अनुराग कश्यप के बीच भी मनमुटाव मनमुटाव भी पैदा हो गया।
पंकज झा और पंकज त्रिपाठी
- फोटो : सोशल मीडिया
पंकज त्रिपाठी पर साधा था निशाना
पंकज झा ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को लेकर एक बार कुछ ऐसा कह दिया था, जो काफी चर्चा में रहा था। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान पंकज झा ने अपने स्ट्रगल और शुरुआती संघर्ष को लेकर बात करते हुए कहा था कि कुछ लोग अपने स्ट्रगल की कहानी को काफी बढ़ा-चढ़ाकर और ग्लैमराइज करके बताते हैं। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए पंकज त्रिपाठी द्वारा सुनाए जाने वाले एक किस्से का जिक्र करते हुए कहा था कि कुछ लोग किसी की चप्पल चुरा लेते हैं और कहते हैं कि वह हमारे लिए बहुत बड़े एक्टर हैं, इसलिए उनकी चप्पल चुरा लिए। पंकज झा ने इशारों-इशारों में पंकज त्रिपाठी पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि इंडस्ट्री में कई एक्टर्स ऐसे हैं, जो दूसरे एक्टर्स का काम छीनते हैं और उससे अपने स्ट्रगल को ग्लैमराइज करते हैं। दरअसल, गैंग्स ऑफ वासेपुर में पंकज त्रिपाठी वाला रोल पहले पंकज झा ही करने वाले थे। उस रोल के जाने की कसक पंकज झा के अंदर कहीं न कहीं अभी भी है।
यह खबर भी पढ़ेंः Panchayat 4: क्या 'पंचायत 4' के नए सांसद को जानते हैं आप? एक्टिंग के अलावा करते हैं ये काम
सीजन दर सीजन विधायक जी के किरदार को मिली पहचान
पंकज झा को अब ‘पंचायत’ सीरीज से भरपूर पहचान मिली है। वो सीरीज में पहले सीजन से जुड़े हैं। सीरीज में उन्होंने विधायक जी यानी चंद्रकिशोर सिंह उर्फ चंदू का किरदार निभाया है। उनके किरदार को सीजन दर सीजन एक्सपोजर मिला है। तीसरे और चौथे सीजन में उनके किरदार को काफी स्पेस मिला है। सीरीज में अब उनकी विधायकी जा चुकी है और अब उन्हें उनकी पार्टी से भी निकाल दिया गया। पंचायत के पांचवें सीजन में विधायक जी का किरदार और भी निखर कर सामने आने वाला है।