फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: कौन हैं शैनन के? जिनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री की खबरों ने मचाई हलचल; कुमार सानू से है खास कनेक्शन

Wed, 07 Oct 2026 10:14 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 20 Wildcard Contestant: 'बिग बॉस 20' में दर्शकों को जल्द पहली वाइल्डकार्ड एंट्री देखने को मिल सकती है। सोशल मीडिया पर शैनन के. के नाम की काफी चर्चा है। आइए जानते हैं कि शैनन कौन हैं।
विज्ञापन
शैनन के - फोटो : इंस्टाग्राम@Shannon K
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान होस्टेड शो 'बिग बॉस 20' को शुरू हुए एक महीना हो गया और इस एक महीने में शो के अंदर काफी कुछ देखने को मिला। शो की शुरुआत में 16 प्रतियोगियों ने इसमें हिस्सा लिया था। इसके बाद जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ा तो तीन कंटेस्टेंट्स बाहर भी हो गए। अब शो में जल्द ही कुछ वाइल्डकार्ड एंट्री देखने को मिल सकती हैं।
विज्ञापन


बता दें कि सोशल मीडिया पर शैनन के का नाम काफी चर्चा में बना हुआ है। ऐसा बताया जा रहा है कि शैनन बिग बॉस के इस सीजन में घर में बतौर वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट एंट्री कर सकती हैं। हालांकि, अभी तक 'बिग बॉस' की टीम या शैनन की तरफ से इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आइए बताते हैं कि आखिर शैनन के. कौन हैं।
Trending Videos

शैनन के और कुमार सानू - फोटो : इंस्टाग्राम@Shannon K
कुमार सानू से है खास कनेक्शन
बता दें कि शैनन के. बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू की बेटी हैं। सिंगर ने दो शादियां की और उनकी पहली शादी से बेटे जान कुमार सानू हैं और दूसरी पत्नी के साथ गायक ने एक बेटी को गोद लिया, जो शैनन हैं। शैनन ने अपना डेब्यू पॉप सिंगल 'अ लॉन्ग टाइम' से किया था, जिसे जस्टिन बीबर के सहयोगी पू बी ने प्रोड्यूस किया था और लिखा था।

कोचेला में किया था परफॉर्म
शैनन के. सिंगर हैं और उनका करियर सिर्फ भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री तक सीमित नहीं है। उन्होंने 2025 में दुनिया के चर्चित म्यूजिक फेस्टिवल कोचेला में परफॉर्म किया था। इससे पहले वह लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में भी अपनी परफॉर्मेंस दे चुकी हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 15 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
  • शैनन भारतीय शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग ले चुकी हैं।
  • शैनन की परवरिश का एक बड़ा हिस्सा पश्चिमी संस्कृति में हुआ है।
  • यही वजह है कि उनके संगीत में इंडियन क्लासिकल और वेस्टर्न पॉप दोनों का प्रभाव देखने को मिलता है।
  • 2026 में उन्होंने 'नॉट माय शेड' गाना रिलीज किया।
  • शैनन के संगीत में सेल्फ-वर्थ, बुलिंग और इमोशनल स्ट्रेंथ जैसे विषय पहले भी देखने को मिले हैं।
विज्ञापन

शैनन के - फोटो : इंस्टाग्राम@Shannon K
एक्ट्रेस के तौर पर भी कर चुकी हैं काम
शैनन सिर्फ सिंगर ही नहीं, बल्कि एक्ट्रेस भी हैं। उन्होंने अमेरिका में एक्टिंग की ट्रेनिंग ली है। हिंदी फिल्म 'चल जिंदगी' से उन्होंने भारतीय सिनेमा में कदम रखा। इसके अलावा वह इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स से भी जुड़ी रही हैं।

भारतीय सिनेमा में उनका कनेक्शन म्यूजिक के जरिए भी रहा है। उन्होंने ऑस्कर विजेता संगीतकार एम. एम. कीरावाणी के लिए 'तन्वी द ग्रेट' में गाना गाया है। इसके अलावा उन्होंने वेब सीरीज 'सलाकार' के लिए भी अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें