फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aneet Padda In Saiyaara: कौन हैं 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा? काजोल के साथ भी कर चुकी हैं काम

Fri, 18 Jul 2025 07:56 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who is Aneet Padda: 18 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म 'सैयारा' में अनीत पड्डा इस वक्त अपनी अपीएरेंस से काफी लाइमलाइट बटोर रही हैं। फिल्म में उनके अपोजिट अहान पांडे नजर आ रहे हैं। आखिर कौन हैं अनीत पड्डा, चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम- @aneetpadda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'सैयारा' के साथ इंडस्ट्री में दो नए चेहरों ने कदम रखा है- अहान पांडे और अनीत पड्डा। दोनों का डेब्यू इस वक्त काफी सुर्खियां बटोर रहा है। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ये दोनों हैं कौन? अहान पांडे तो अनन्या पांडे के कजन हैं यानी चंकी पांडे के भतीजे। लेकिन अनीत पड्डा के बारे में अगर आप अब तक नहीं जान पाए हैं, तो चलिए आपको बताते हैं। 
विज्ञापन


कौन हैं अनीत पड्डा?
अनीत पड्डा का जन्म 14 अक्टूबर 2002 को पंजाब में हुआ था। वो एक छोटे शहर से आती हैं। अमृतसर के स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद अनीत ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में डिग्री हासिल की। हालांकि, उनका जुनून हमेशा अभिनय की तरफ ही था और उन्होंने मॉडलिंग के जरिए अपने करियर की शुरुआत की।
 


'सैयारा' से मेन लीड के तौर पर डेब्यू
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैयारा' अनीत पड्डा की बॉलीवुड में पहली बड़ी फिल्म है, जिसमें वो मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को अब तक पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसे यशराज फिल्म्स के बैनर तले शूट किया गया है। फिल्म की रिलीज से पहले ही अनीत और अहान की जोड़ी को लेकर बहुत उत्सुकता थी और अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर सफल रहती है या नहीं।
विज्ञापन


Saiyaara Cbfc Cuts Mohit Suri Romantic Film Bold Scenes Removed Before  Release - Amar Ujala Hindi News Live - Saiyaara:मोहित सूरी की 'सैयारा' पर  चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 10 सेंकड के बोल्ड सीन हटे

ये खबर भी पढ़ें: Khushi Kapoor: कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर खुशी कपूर ने बेबाकी से दिया जवाब, बोलीं- ‘हां मैंने अपना रूप बदला है…’

अनीत पड्डा का फिल्मी करियर 
अनीत ने 2022 में काजोल और विशाल जेठवा के साथ फिल्म 'सलाम वेंकी' में अपनी शुरुआत की थी, जहां उन्होंने नंदिनी का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने नित्या मेहरा की वेब सीरीज 'बिग गर्ल्स डोंट क्राई' में भी काम किया, जहां उनका किरदार रूही आहूजा था। इन दोनों ही प्रोजेक्ट्स में अनीत का रोल तो ज्यादा नहीं था लेकिन उन्होंने अपना प्रभाव जरूर छोड़ दिया था।
 
विज्ञापन

अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम- @aneetpadda_
सोशल मीडिया पर अनीत
सैयारा के चर्चाओं में आने से पहले तक अनीत के इंस्टाग्राम पर करीब 37 हजार फॉलोअर्स थे। लेकिन अब जब फिल्म रिलीज हो गई है और दोनों ही कलाकारों को दर्शकों का प्यार भी मिल रहा है तो उनके वर्तमान में करीब 2.5 लाख फॉलोअर्स हैं। अनीत अक्सर अपने शूट और फिल्मों से जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनके कई बोल्ड और ग्लैमरस फोटोज भी अब तक सोशल मीडिया पर पसंद किए जा चुके हैं।

गाना भी गाती हैं अनीत पड्डा
अनीत पड्डा की रुचि सिर्फ अभिनय तक ही सीमित नहीं है। उन्हें संगीत का भी काफी शौक है और वो कई बार गाते हुए भी नजर आई हैं। इसके अलावा, अनीत ने कई प्रमुख ब्रांड्स के साथ विज्ञापनों में भी काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें