रॉब रेनर डायरेक्टेड फिल्म ‘ए फ्यू गुड मैंन’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
ऑस्कर में नॉमिनेट हुई ‘ए फ्यू गुड मैन’
‘ए फ्यू गुड मैंन’ एक मिलिट्री कोर्टरूम ड्रामा फिल्म थी। यह साल 1992 में रिलीज हुई। यह फिल्म बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में एकेडमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुई थी। इस फिल्म में टॉक क्रूज, जैक निकोलसन जैसे नामी हॉलीवुड एक्टर्स ने एक्टिंग की थी। इस फिल्म पर हिंदी फिल्म ‘शौर्य’ भी बनी थी। जिसमें लीड राेल में केके मेनन और राहुल बोस नजर आए थे। रॉब रेनर को अपनी फिल्मों के लिए कई अवॉर्ड मिले, जिसमें बेस्ट डायरेक्टर के लिए चार गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स शामिल हैं। साथ ही डायरेक्टर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका अवॉर्ड्स के लिए भी उनका कई बार नॉमिनेशन हुआ।
फिल्म के सेट पर हुआ प्यार
रॉब रेनर ने 1971 में एक्ट्रेस और डायरेक्टर पेनी मार्शल से शादी की। दोनों के कोई संतान नहीं हुई। लेकिन रेनर ने मार्शल की पिछली शादी से हुई बेटी ट्रेसी को गोद लिया था। इस कपल का 1981 में तलाक हो गया। आगे चलकर 1989 में रॉब रेनर ने मिशेल सिंगर से शादी की। वह भी एक एक्ट्रेस थीं। साथ ही फोटोग्राफर का काम भी करती थीं। रॉब की मुलाकात ‘व्हेन हैरी मेट सैली’ के सेट पर मिशेल से हुई थी। शादी के बाद मिशेल और रॉब के तीन बच्चे हुए।
अपनी फिल्म ‘स्पाइनल टैप’ का सीक्वल बना रहे थे
साल 2024 में रॉब रेनर ने अपनी कल्ट फिल्म ‘स्पाइनल टैप’ के सीक्वल पर काम शुरू किया था। साथ ही वह फिल्मों और टीवी सीरियल में बतौर अभिनेता भी सक्रिय थे। उन्होंने ‘द लैरी सैंडर्स शो’, ‘द सिंपसंस' और ‘न्यू गर्ल’ में कैमियो किया था। रविवार यानी 14 दिसंबर 2025 को यह नामी डायरेक्टर अपने घर में मृत मिला। मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी और पत्नी की हत्या की गई है। परिवार ने डायरेक्टर और उनकी पत्नी के निधन की पुष्टि की है। इस मामले की जांच अब पुलिस कर रही है।