फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है हार्दिक पांड्या के साथ दिखी यह एक्ट्रेस? विवेक ओबेरॉय के साथ नजर आईं

Fri, 10 Oct 2025 09:54 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hardik Pandya with Mahieka sharma viral video: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या हाल ही में एक एक्ट्रेस के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है। आइए एक्ट्रेस के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम @filmygyan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या हाल ही में एक मॉडल और एक्ट्रेस के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। अफवाहें हैं कि वह हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड हैं। ऐसे में आइए जानते हैं यह अभिनेत्री कौन हैं और क्या करती हैं?
विज्ञापन

 

वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या, मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। अपनी गाड़ी से उतर कर हार्दिक पांड्या माहिका शर्मा का इंतजार करते हैं। माहिका गाड़ी से उतर कर हार्दिक के साथ हो लेती हैं। इसके बाद दोनों साथ में एयरपोर्ट के अंदर चले जाते हैं।

माहिका शर्मा - फोटो : इ
चर्चा में हार्दिक और माहिका
हार्दिक पांड्या अपने बाल और गेंदबाजी के अलावा माहिका शर्मा के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका नाम मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा से जोड़ा जा रहा है। इससे पहले हार्दिक का नाम जैस्मिन वालिया से जोड़ा जा रहा था। अब जब हार्दिक माहिका के साथ नजर आए हैं तो उनके रिश्ते में होने की चर्चाएं हैं। ऐसे में आइए जानते हैं माहिका शर्मा कौन हैं?

पढ़ाई के बाद मॉडलिंग और एक्टिंग में रखा कदम
आपको बता दें कि माहिका शर्मा एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वह इंस्टाग्राम पर फैशन और फिटनेस कंटेंट शेयर करती हैं। माहिका ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली से पूरी की। इसके बाद उन्होंने इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की। पढ़ाई पूरी करने के बाद माहिका ने कई जगह इंटर्नशिप की। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की तरफ कदम बढ़ाया।

माहिका शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@mahiekasharma
फिल्म में नजर आईं माहिका
माहिका ने फ्रीलांसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। वह रैपर रागा के एक म्यूजिक वीडियो में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में कई छोटी भूमिकाएं निभाईं। वह क्यूमेंट्री ‘इनटू द डस्क’ और ओमंग कुमार की फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ (2019) में नजर आईं। इसके अलावा माहिका कई ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं।

मॉडलिंग में मिला अवॉर्ड
माहिका ने कई मशहूर फैशन डिजाइनर के लिए वॉक किया है। इनमें तरुण तहिलियानी, मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे, रितु कुमार और अमित अग्रवाल शामिल हैं। 24 साल की माहिका शर्मा को 2024 के इंडियन फैशन अवार्ड्स में मॉडल ऑफ द ईयर (न्यू एज) का पुरस्कार भी मिला।
विज्ञापन

माहिका शर्मा और हार्दिक पांड्या - फोटो : इ
चर्चा में आए हार्दिक-माहिका
हार्दिक और माहिका तब चर्चा में आए जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। कयास लगाया गया कि माहिका के पीछे हर्दिक पांड्या थे। हाल ही में माहिका ने अपनी उंगलियों पर 23 लिखा हुआ एक वीडियो शेयर किया। पांड्या का जर्सी नंबर 23 है। हालांकि हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें