कौन हैं एमी विर्क?
एमी विर्क का असली नाम अमरिंदर पाल सिंह विर्क है। उनका जन्म 11 मई 1992 को पंजाब के नाभा में हुआ था। वह एक मशहूर पंजाबी सिंगर होने के साथ-साथ एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई की है। मांं के कहने पर उन्होंने सिंगिंग में करियर बनाने का फैसला किया था।
- एमी ने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक से की।
- उनका गाना 'इक पल' इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ, जिसके बाद उन्हें पहचान मिलने लगी।
- इसके बाद उन्होंने 'जट्टिज्म' नाम से अपना पहला एल्बम रिलीज किया।
- इस गाने को 2013 में पीटीसी पंजाबी म्यूजिक अवॉर्ड्स में एल्बम ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला।
- इसके अलावा एमी 'यार अमली' और 'जट्ट दा शहरां' जैसे गानों के लिए भी जाने जाते हैं।
एक्टिंग में भी कमाया नाम
सिंगिंग में पहचान बनाने के बाद एमी विर्क ने फिल्मों का रुख किया। उन्होंने 2015 में पंजाबी फिल्म 'अंग्रेज' से एक्टिंग डेब्यू किया। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद वह 'बंबूकाट', 'अर्दास', 'लौंग लाची', 'किस्मत' और 'सौकन सौकने' जैसी फिल्मों में नजर आए।
इस फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू
एमी विर्क ने सिर्फ पंजाबी सिनेमा तक खुद को सीमित नहीं रखा। 2021 में उन्होंने बॉलीवुड में एक मल्टीस्टारर फिल्म से डेब्यू किया।
- पहली बार एमी, अजय देवगन की फिल्म 'भुज' में नजर आए।
- फिल्म में स्क्वाड्रन लीडर विक्रम सिंह बाज का रोल निभाया था।
- इसके बाद वो रणवीर सिंह की '83' में नजर आए।
- फिल्म में उन्होंने बलविंदर संधू का रोल निभाया था।
- इसके दो साल बाद एमी को विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी के साथ फिल्म 'बैड न्यूज' मिली।
- इसी साल उन्होंने अक्षय कुमार और तापसी पन्नू के साथ फिल्म 'खेल खेल में' हरप्रीत का किरदार निभाया था।
हमले पर क्या है अपडेट?
फिलहाल कनाडा में उनके काफिले पर हुई गोलीबारी के मामले की पुलिस जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर एक गैंग से जुड़े व्यक्ति द्वारा हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा सामने आया है, लेकिन इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस ने भी अभी इसे किसी गैंग से नहीं जोड़ा है।
ये भी पढ़ें- कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर हमला: कार्यक्रम से लाैट रहे थे, हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई