विराट ने अनुष्का को साथ ले जाने की मांगी थी इजाजत
रवी शास्त्री ने फॉक्स क्रिकेट के साथ बातचीत में उस वक्त को याद किया जब उनकी भारतीय टीम 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रही थी। रवि के मुताबिक उस वक्त विराट कोहली अनुष्का को डेट कर रहे थे। उन्होंने हमसे गुजारिश की कि दौरे पर उनके साथ अनुष्का को जाने की इजाजत दी जाए। उस वक्त बीसीसीआई का नियम था कि क्रिकेटर्स के साथ सिर्फ उनकी पत्नियां जा सकती थीं, गर्लफ्रेंड नहीं। इसके बाद शास्त्री ने मामले में दखल दिया और उन्होंने जरूरी फोन किए। इसके बाद उन्होंने ये इतमिनान दिलाया कि विराट के साथ अनुष्का जाएंगी।
यह खबर भी पढ़ें: Champions Trophy: जीत के बाद अनुष्का शर्मा को गले लगाने के लिए दौड़े विराट, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
अनुष्का लगातार विराट का सपोर्ट करती रही हैं।
एक दशक के बाद इसी तरह का नजारा फिर देखने को मिला। ऑप्टस स्टेडियम पर्थ में टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए 81 शतक पूरे किए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की स्थति मजबूत थी। इस मौके पर खुशी जताने के लिए विराट कोहली ने अनुष्का को फ्लाइंग किस भेजी। कमेंटेटर रवि शास्त्री ने बताया कि इन सब मामलों में एक समानता है कि अनुष्का लगातार विराट का सपोर्ट करती रही हैं।
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा
- फोटो : AnushkaSharma1588
विराट अनुष्का का रिश्ता
साल 2013 में विराट और अनुष्का एक एड शूट के दौरान मिले थे। इसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं। 11 दिसंबर 2017 को दोनों ने शादी कर ली। 11 जनवरी 2021 को दोनों ने लड़की का स्वागत किया। इसका नाम वामिका रखा। 15 फरवरी को दोनों ने एक बेटे आकाय का स्वागत किया।