फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने अपनी शादी का कभी तमाशा नहीं बनाया', फिल्म क्रिटिक ने भावुक होकर क्यों कही ये बात?

Wed, 10 Dec 2025 10:45 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhawana Somaaya On Dharmendra-Hema Lovestory: फिल्म क्रिटिक भावना सोमाया ने हाल ही में मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री के बीच के रिश्ते पर बात की। उन्होंने पुराने दौर को याद करते हुए धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का जिक्र किया।
विज्ञापन
धर्मेंद्र-हेमा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज के सोशल मीडिया दौर में जहां फिल्मी सितारों की निजी जिंदगी पल-पल कैमरे के सामने होती है, वहीं कभी बॉलीवुड में एक ऐसा भी समय था जब शादी, प्रेम संबंध और पारिवारिक फैसले पूरी तरह से निजी माने जाते थे। वरिष्ठ फिल्म पत्रकार और क्रिटिक भावना सोमाया ने हाल ही में इसी बीते हुए दौर को याद करते हुए बताया कि पहले सिनेमा इंडस्ट्री में गोपनीयता और भरोसे की कितनी अहमियत हुआ करती थी। साथ ही उन्होंने हेमा और धर्मेंद्र की लवस्टोरी का भी जिक्र किया।
विज्ञापन


मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री के रिश्ते पर बोलीं भावना
भावना सोमाया के मुताबिक, पुराने समय में मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री के रिश्ते बेहद भरोसेमंद थे। उस दौर में गिने-चुने अखबार और मैगजीन होती थीं और पत्रकारों और कलाकारों के बीच आपसी सम्मान का रिश्ता बना रहता था। किसी खबर को सनसनीखेज बनाने की होड़ नहीं थी। कलाकारों की निजी जिंदगी को सार्वजनिक करने से पहले नैतिकता और रिश्तों का ख्याल रखा जाता था। उन्होंने कहा कि उस दौर के पत्रकार इसे परिवार की तरह मानते थे और भरोसे को कभी नहीं तोड़ते थे।

हेमा और धर्मेंद्र की शादी का जिक्र 
उन्होंने बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी का जिक्र करते हुए उस समय की सोच को बखूबी बयान किया। भावना सोमाया ने बताया कि इंडस्ट्री में सभी को उनकी शादी की खबर थी, लेकिन इसे कभी तमाशा नहीं बनाया गया। जब धर्मेंद्र ने पहली बार अपनी शादी को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया, तो वह भी सिर्फ एक साधारण सी पंक्ति थी। इसके लिए कोई बड़ा इंटरव्यू या शोर-शराबा नहीं किया गया। शादी जैसी निजी बात को गरिमा के साथ रखा गया, जो आज के समय में दुर्लभ लगता है।
विज्ञापन


हेमा की प्रेग्नेंसी के दौर को भी किया याद
इतना ही नहीं, भावना सोमाया ने हेमा मालिनी की प्रेग्नेंसी के दिनों की भी यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि उस दौर में मीडिया से बचने के लिए कई अस्पतालों में बुकिंग कराई जाती थी ताकि असली जगह की जानकारी बाहर न आए। हेमा मालिनी ने अपनी गर्भावस्था को बेहद शालीनता से संभाला। वह फिल्मों में काम करती रहीं और यहां तक कि भरतनाट्यम जैसी शारीरिक रूप से कठिन नृत्य शैली भी करती रहीं। उनके चेहरे की कांति और आत्मविश्वास ऐसा था कि किसी को आसानी से अंदाजा भी नहीं होता था।

यह खबर भी पढ़ें: बुधवार को ‘धुरंधर’ ने जमाए रखे बॉक्स ऑफिस अपने पैर, जानें छठे दिन रणवीर की फिल्म ने किया कितना कलेक्शन?

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की प्रेम कहानी
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की प्रेम कहानी की शुरुआत 1970 में फिल्म ‘तुम हसीन मैं जवां’ के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच गहरा रिश्ता बना और 1980 में दोनों विवाह बंधन में बंधे। उनके दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हैं। भावना सोमाया के मुताबिक यह रिश्ता सिर्फ दो सितारों का नहीं था, बल्कि उस दौर की सोच और संस्कारों का भी प्रतीक था। उन्होंने कहा, 'बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र के निधन के बाद यह यादें और भी भावुक हो जाती हैं। उनका जाना सिर्फ एक अभिनेता का जाना नहीं, बल्कि उस सिनेमा युग का अंत है जहां निजी जिंदगी को सहेजकर रखा जाता था।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें