फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने बताया कैसे हुए दिवालिया, बोलें-मेरा बैंक बैलेंस जीरो हो गया

Thu, 24 Oct 2024 11:51 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 भारतीय मनोरंजन उद्योग के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा सबसे अमीर टीवी अभिनेता बन चुके हैं। हालांकि, एक समय ऐसा था जब वह दिवालिया हो गए थे। 
 
विज्ञापन
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मनोरंजन उद्योग में अगर कॉमेडी की बात की जाए तो कपिल शर्मा का नाम सबसे ऊपर आता है। कपिल शर्मा ने पिछले कुछ वर्षों में खुद को एक टीवी स्टार के रूप में स्थापित किया है। कपिल शर्मा ने अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’, ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ और अब ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ से अपनी पहचान देशभर में बनाई और दर्शकों की प्रशंसा हासिल की। हाल ही में कपिल शर्मा को भारत में सबसे अमीर टेलीविजन अभिनेता घोषित किया गया और उन्होंने रूपाली गांगुली को भी पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन


पत्नी ने की कठिन दौर से बाहर निकलने में मदद
हालांकि, कपिल शर्मा के लिए चीजें हमेशा से ऐसी नहीं थी। उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में बहुत संघर्ष किया है। वह अक्सर अपने संघर्ष की कहानी साझा करते रहते हैं। कपिल ने 'फील इट इन योर सोल' नामक पॉडकास्ट में खुलासा किया था कि कैसे उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने उन्हें उनके जीवन के कठिन दौर से बाहर निकलने में मदद की थी। 
Annu Kapoor: 'मुसलमानों को अच्छा दिखाना और पंडितों को...,' 17 साल बाद 'चक दे इंडिया' पर अन्नू कपूर का कटाक्ष
विज्ञापन


दिवालिया हो गए थे कपिल
कपिल ने इस दौरान खुलासा किया कि उन्होंने दो फिल्मों के निर्माण के लिए पैसा लगाया, हालांकि, उन्होंने सारा पैसा खो दिया और दिवालिया हो गए, क्योंकि फिल्में अच्छी नहीं चलीं। अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि इसके बाद, वह डिप्रेशन में चले गए। कपिल कहते हैं कि यह उनके जीवन के सबक थे और अगर ये नहीं होते, तो वह इनसे कुछ नहीं सीख पाते।  कपिल ने कहा, "मैंने बड़े पैसे खर्च किए, मेरा बैंक बैलेंस जीरो हो गया।” 

अब 300 करोड़ के मालिक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने बुरे दौर से गुजरने के बाद अभिनेता और कॉमेडियन की कुल संपत्ति 300 करोड़ रुपये पहुंच गई  है, जो किसी भी टेलीविजन अभिनेता की सबसे अधिक संपत्ति है। वर्तमान में नेटफ्लिक्स पर एक शो की मेजबानी कर रहे कपिल विवादों में भी रहे हैं। एक विवाद, जिसने उनके प्रशंसकों को चौंका दिया था वह था सुनील ग्रोवर के साथ उनका झगड़ा।
VVKWWV Day 14 Collection: गिरती ही जा रही 'विक्की विद्या' की कमाई, 14वें दिन निराशाजनक रहा कारोबार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें