12वें दिन 'वेलकम 3' ने कितने कमाए?
कल के मुकाबले आज मंगलवार को इसकी कमाई में मामूली गिरावट देखी जा रही है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने 2.11 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 119.66 करोड़ रुपये हो चुका है। यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की आलिया भट्ट-शरवरी अभिनीत फिल्म 'अल्फा' के सामने यह मजबूती से टिकी है। 'अल्फा' ने आज पांचवें दिन 2.73 करोड़ रुपये कमाए हैं।
'कॉकटेल 2' का कितना रहा कलेक्शन?
यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में लगी थी। बॉक्स ऑफिस पर अब इसकी हालत खस्ता है। कमाई लाखों में सिमट चुकी है। कल सोमवार को इसने 40 लाख रुपये का कारोबार किया था। वहीं, सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज मंगलवार को 19वें दिन भी फिल्म ने 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसका टोटल नेट कलेक्शन 93.35 करोड़ रुपये हो चुका है। इसके लिए 100 करोड़ रुपये क्लब में शामिल होना दुर्लभ लग रहा है। कॉकटेल 2 का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है।