पहले दो दिनों का कलेक्शन कितना रहा?
चर्चित फ्रैंचाईजी 'वेलकम' की तीसरी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने ओपनिंग डे पर सुस्त शुरुआत की थी। मगर, दूसरे दिन कलेक्शन में इजाफा देखा गया था।
- ओपनिंग डे पर फिल्म ने 15.25 करोड़ रुपये कमाए थे।
- इससे एक दिन पहले गुरुवार को पेड प्रिव्यू से 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
- कल शनिवार को यानी दूसरे दिन फिल्म की कमाई 20 करोड़ रुपये रही।
पहले रविवार को कैसा हाल?
आज तीसरे दिन फिल्म ठीकठाक कमाई कर रही है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के हिसाब से इसने तीसरे दिन 24.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया है। कमाई के आंकड़े देखकर स्पष्ट है कि फिल्म को रविवार की छुट्टी का भरपूर फायदा मिला है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 63.75 करोड़ रुपये हो चुका है।
बजट के हिसाब से कहां है कमाई?
तीन दिनों में इस फिल्म ने अर्धशतक ठोक दिया है। कल शनिवार को फिल्म ने ओपनिंग डे से बेहतर कलेक्शन किया था। हालांकि, बजट को देखते हुए यह औसत श्रेणी में ही आएगा। फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 250 से 300 करोड़ रुपये है। रविवार को जरूर फिल्म ने जोर दिखाया है। मगर, इसकी असली परीक्षा कल सोमवार से शुरू होगी।
पांच दिन बाद 'अल्फा' होगी मैदान में
फिल्म 'वेलकम 2 द जंगल' के पास गुरुवार तक का समय है, जब इसके सामने कोई बहुत बड़ी या चर्चित फिल्म नहीं है। इसके बाद यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी आलिया भट्ट और शरवरी की 'अल्फा' मैदान में आ जाएगी। मालूम हो कि 'अल्फा' 03 जुलाई, 2026 को रिलीज होने वाली है। इसके बाद 'वेलकम-3' के लिए मुकाबला कांटे का होगा। बात करें 'वेलकम 3' की कहानी की तो इसमें करीब 2000 करोड़ की फर्जी फिल्म के निर्माण की कहानी दिखाई गई है।