कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड में अच्छी पहचान अर्जित की है। अपने दो दशक से अधिक के करियर में कैटरीना ने एक लंबी पारी खेली है और यह जारी है। उन्होंने फिल्म 'बूम' से अभिनय का सफर शुरू किया था। इस साल वह श्रीराम राघवन की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में नजर आईं। कई फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री का मानना है कि कुछ फिल्में ऐसी रही हैं, जिन्होंने उनके करियर को एक नई दिशा दी है।
इन फिल्मों ने बदला करियर?
कैटरीना कैफ हाल ही में अपनी इस साल आई फिल्म 'मैरी क्रिसमस' का जिक्र करती दिखीं। इस दौरान उन्होंने निर्देशक श्रीराम राघवन की जमकर तारीफ की। श्रीराम राघवन की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी फिल्मों के किरदारों को जब आप स्क्रीन पर देखते हैं, तो उनमें एक वास्तविकता होती है। कैटरीना का कहना है कि उन्हें सिर्फ फिल्म 'मैरी क्रिसमस' पर ही गर्व नहीं है, बल्कि ऐसी और भी कई फिल्में हैं, जिन्होंने उनके करियर की दिशा बदल दी।
Heeramandi: हुस्न और अदा से इतर आजादी की लड़ाई लड़ती दिखीं भंसाली की हसीनाएं, जारी हुआ फिल्म का नया गाना
जिंदगी का हिस्सा बन गईं फिल्में
कैटरीना ने कहा कि नमस्ते लंदन, वेलकम, सिंह इज किंग, न्यूयॉर्क, अजब प्रेम की गजब कहानी, राजनीति, जिंदगी ना मिले दोबारा जैसी कई फिल्में हैं, जिन्होंने उनका करियर बदल दिया। अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मैं इन्हें सिर्फ फिल्म नहीं कहूंगी। ये मेरी जिंदगी के कुछ पल हैं। ये भावनाओं और अहसासों से पूरी तरह लबरेज हैं। इन फिल्मों को करते हुए सिर्फ एक किरदार को अदा करके घर जाने जैसा सफर नहीं रहा, बल्कि ये फिल्में उस दौरान मेरी जिंदगी का हिस्सा बन गईं। वे फिल्में, क्रू, वे पल...सबकुछ'। कैटरीना ने कहा कि एक कलाकार के रूप में इन फिल्मों में काम करते हुए मेरे लिए वे अनोखे पल थे।
Heeramandi: हुस्न और अदा से इतर आजादी की लड़ाई लड़ती दिखीं भंसाली की हसीनाएं, जारी हुआ फिल्म का नया गाना
संतुलन बनाने की कोशिश!
कैटरीना का कहना है कि दर्शक उनके लिए हमेशा प्राथमिकता रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा दर्शकों को पहले रखती हूं। अपने पूरे करियर में अपनी पसंद के हिसाब से रहने की पूरी कोशिश की है। अब मुझे लगता है कि मैं संतुलन बनाने की कोशिश करती हूं। कौन सी स्टोरी मुझे खुद से जुड़ी लगती है और कौन सी स्टोरी दर्शकों से कनेक्ट करेगी। क्या चीज मुझे संतुष्टि देगी और किस चीज से मैं आगे बढूंगी, फिलहाल ये सब मैं करना चाहती हूं।
Tamannaah Bhatia: अवैध स्ट्रीमिंग मामले में तमन्ना भाटिया ने समन पर दी प्रतिक्रिया, साइबर सेल से मांगा और समय