'वेडनेस 2'
यह सीरीज 06 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हॉरर कॉमेडी सीरीज के पहले सीजन ने दर्शकों की बीच काफी लोकप्रियता बटोरी थी। बता दें कि दूसरे सीजन को दो हिस्सों में रिलीज किया जा रहा है। पहला पार्ट 06 अगस्त को दर्शकों के बीच पहुंचेगा, वहीं दूसरा पार्ट सितंबर में रिलीज होगा।
मिक्की 17
यह एक साइंस फिक्शन ब्लैक कॉमेडी फिल्म है। इसका निर्देशन बोंग जून हो ने किया है। इसे लिखा भी उन्होंने है और प्रोड्यूस भी उन्होंने किया है। यह एडवर्ड एश्टन के 2022 के उपन्यास मिकी 7 पर आधारित है। 'मिक्की 17' जियो हॉटस्टार पर 07 अगस्त को रिलीज होगी।
मायासभाः द राइज ऑफ टाइटन्स
यह तेलुगु भाषा की पॉलिटिकल ड्रामा वेब सीरीज है। इसका निर्देशन देवा कट्टा और किरण जय कुमार ने किया है। 'मायासभा' 07 अगस्त को सोनी लिव पर रिलीज होगी।
सालाकार
यह भारत-पाकिस्तान की थीम पर आधारित एक जासूसी फिल्म है। इसमें मुकेश ऋषि, नवीन कस्तुरिया और मौनी रॉय लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन फारूक कबीर ने किया है। 'सालाकार' 08 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
अरेबिया कडली
सत्यदेव और आनंदी अभिनीत यह तेलुगु सीरीज मछुआरों की कहानी पर आधारित है, जो गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर विदेशी जेल में फंस जाते हैं। कठिन हालातों में जीवटता और उम्मीद का दामन थामे रखने को प्रेरित करने वाली इस सीरीज में नासर, रघु बाबू जैसे दिग्गज स्टार्स भी अहम रोल में हैं। यह 08 अगस्त को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसके अलावा 'स्टोलन: हीट ऑफ द सेंचुरी' भी 08 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।