फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: 'पेद्दी' की कमाई में गिरावट? 'मैं वापस आऊंगा' ने बनाई पकड़; जानिए बाकी फिल्मों का हाल

Thu, 18 Jun 2026 08:28 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection Report: सिनेमाघरों में इन दिनों 'पेद्दी', 'मैं वापस आऊंगा', 'भारत भाग्य विधाता' और  'हॉन्टेड 3डी' सहित कई फिल्मों के विकल्प हैं। बीते दिन किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया? जानिए
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम चरण और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। जल्द ही इसके 250 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद है। संभव है कि ऐसा हो भी जाए। मगर, बीते तीन-चार दिनों से इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है। वहीं, इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' धीरे-धीरे दर्शकों पर अपना असर छोड़ रही है। कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' तारीफें खूब बटोर रही है। मगर, नोट बटोरने में पिछड़ती दिख रही है।

विज्ञापन

'मैं वापस आऊंगा'  - फोटो : इंस्टाग्राम
'मैं वापस आऊंगा'
दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा है। छोटे-छोटे कदम ये बढ़ा रही है। वीकएंड पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद इस फिल्म की कमाई घटी थी। सोमवार को चौथे दिन इसने 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। मगर, इसके बाद हर दिन मामूली ही सही, इसका कलेक्शन बढ़ रहा है। 
  • मंगलवार को पांचवें दिन फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • कल बुधवार को छठे दिन इसका कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपये रहा।
  • बता दें कि छह दिन में फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 10.05 करोड़ रुपये हो चुका है।

भारत भाग्य विधाता - फोटो : Instagram @Kangana Ranaut
'भारत भाग्य विधाता' 
कंगना रनौत की यह फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के साथ ही 12 जून को रिलीज हुई। वीकएंड के बाद इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है। चौथे दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म ने 65 लाख रुपये कमाए थे। फिर, मंगलवार को पांचवें दिन भी इतनी ही कमाई रही। बीते दिन बुधवार को इस फिल्म ने 55 लाख रुपये जुटाए। फिल्म का छह दिनों का टोटल नेट कलेक्शन 6.10 करोड़ रुपये हो चुका है।

गवर्नर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
गवर्नर
मनोज बाजपेयी की यह फिल्म बेहद कमजोर स्थिति में है। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में सजी थी। चिन्मय मांडलेकर निर्देशित फिल्म ने मंगलवार को पांचवें दिन 46 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, बीते दिन बुधवार को इसमें और भी गिरावट देखी गई। कल छठे दिन इस फिल्म का कलेक्शन 33 लाख रुपये रहा। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 4.74 करोड़ रुपये है।

फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' - फोटो : सोशल मीडिया
हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट
'मैं वापस आऊंगा', 'गवर्नर' और 'भारत भाग्य विधाता' के साथ ही 'हॉन्टेड 3डी' भी 12 जून को रिलीज हुई थी। तीनों फिल्मों के मुकाबले यह हॉरर फिल्म शानदार कमाई कर रही है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को पांचवें दिन इसका कलेक्शन दो करोड़ रुपये रहा। वहीं, कल बुधवार को इस फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये कमाए। छह दिनों में फिल्म का कलेक्शन 14.75 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन

पेद्दी - फोटो : एक्स
पेद्दी
राम चरण और जान्हवी कपूर अभिनीत इस फिल्म ने वीकएंड में शानदार कमाई की थी। यूं तो वीकडेज में भी करोड़ों कमा रही है। मगर, बीते तीन दिनों से इसकी कमाई लगातार घट रही है। 
  • दूसरे रविवार को यानी 11वें दिन 'पेद्दी' ने 9.20 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • सोमवार को कमाई 4.10 करोड़ रुपये रही।
  • फिर, मंगलवार को 13वें दिन का कलेक्शन 3.45 करोड़ रुपये रहा।
  • वहीं, कल बुधवार को 14वें दिन इस फिल्म ने 2.45 करोड़ रुपये कमाए।
  • फिल्म का टोटल कलेक्शन 226 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें