फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: 'धुरंधर 2' की दहाड़ से डोलने लगा 'पुष्पा 2' का सिंहासन; 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का रहा ऐसा हाल

Thu, 09 Apr 2026 08:12 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा रखा है। 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी फिल्म अब भी नए-नए रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ रही है। इसके साथ हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' भी थिएटर्स में सजी है। जानिए दोनों फिल्मों का हाल
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है। इसने अपने ही पहले पार्ट 'धुरंधर' को शिकस्त देकर यह रिकॉर्ड बनाया। और, अब भी इसका जादुई प्रदर्शन जारी है। अगर सिलसिला ऐसे ही चलता रहा तो बहुत संभव है कि यह फिल्म 'पुष्पा 2' को शिकस्त देकर भारतीय सिनेमा की नंबर वन फिल्म बन जाए। फिलहाल जानते हैं इसका बीते दिन का प्रदर्शन। साथ ही, 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' के कलेक्शन पर भी नजर डालते हैं..

विज्ञापन

फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का कब्जा
आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी। पहले दिन से ही इसकी ताबड़तोड़ कमाई जारी है। इसी के साथ रिलीज हुई पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' कहीं नहीं टिक पाई। 
  • 'धुरंधर 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 102.55 करोड़ रुपये की कमाई से शुरुआत की थी। 
  • पहले वीक इसने कुल 674.17 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन जुटाया। 
  • दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 263.65 करोड़ रुपये रही। 
  • तीसरे वीक का कुल कलेक्शन 103.48 करोड़ रुपये है।
  • इस फिल्म ने मंगलवार को 10.10 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल बुधवार को कमाई में गिरावट आई।
  • 'धुरंधर 2' ने कल 21वें दिन 7.90 करोड़ रुपये कमाए। 

फिल्म 'धुरंधर 2' में राकेश बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम -@ BollywoodBubble
क्या 'पुष्पा 2' का सिंहासन छीन पाएगा हमजा?
फिल्म 'धुरंधर 2' का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टोटल नेट कलेक्शन 1,041.30 करोड़ रुपये हो चुका है। यह दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है। इस मामले में इसने 'बाहबुली 2' को पीछे छोड़ दिया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'बाहबुली 2' को टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 1,030.42  करोड़ रुपये है। अब सिर्फ 'पुष्पा 2' ही 'धुरंधर 2' से आगे है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'धुरंधर द रिवेंज' अल्लू अर्जुन की फिल्म का सिंहासन हिला पाएगी?  बता दें कि 'पुष्पा 2' का इंडिया नेट कलेक्शन 1,234.10 करोड़ रुपये है।

धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
क्या 'डकैत' से पड़ेगा 'धुरंधर 2' कमाई पर डाका?
'धुरंधर 2' के लिए भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक कोई फिल्म चुनौती नहीं बन पाई है। कल 10 अप्रैल को फिल्म 'डकैत' रिलीज हो रही है। अदिवि शेष और मृणाल की फिल्म रणवीर की 'धुरंधर 2' पर क्या असर डालेगी यह भी देखना दिलचस्प होगा। भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड भी छाई हुई है। इसने दुनियाभर में अब तक 1,653.67 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन

फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का कलेक्शन
हॉलीवुड की फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' भी भारतीय सिनेमाघरों में सजी हुई है। यह फिल्म 26 मार्च को भारत में रिलीज हुई थी। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह अर्धशतक लगाने की तरफ बढ़ रही है। कल बुधवार को फिल्म ने 1.70 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का भारतीय कलेक्शन 43.21 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड इसने 4050.00 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें