फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ऑपरेशन सफेद सागर’ से क्या है राजू श्रीवास्तव का कनेक्शन? हर एपिसोड के अंत में इसलिए दिया गया सम्मान

Thu, 20 Aug 2026 12:21 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Operation Safed Sagar Web Series: वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का उल्लेख किया गया है। मगर इसके पीछे एक बहुत बड़ा मार्मिक कारण है, जो सीरीज के सह निर्माता कुशल श्रीवास्तव से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
दिवंगत राजू श्रीवास्तव, ऑपरेशन सफेद सागर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘ऑपरेशन सफेद सागर’ इन दिनों दुनियाभर में चर्चा बटोर रही है। यह सीरीज 1999 के कारगिल युद्ध की कहानी पर आधारित है। सीरीज में एरियल एक्शन दिखाया गया है। हालांकि, सीरीज में एक खास बात यह भी है कि इसके हर एपिसोड के अंत में दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजली दी गई है।

विज्ञापन


सीरीज से क्या है राजू का नाता? 
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जिनका 21 सितंबर 2022 में निधन हो गया था, उनको इस सीरीज में विशेष श्रद्धांजली दी गई है। सीरीज के हर एपिसोड के अंत में राजू श्रीवास्तव को धन्यवाद किया गया है। 

  • इस सीरीज का राजू श्रीवास्तव के परिवार के लिए विशेष महत्व है। 
  • सीरीज के सह-निर्माता कुशल श्रीवास्तव कॉमेडियन के भतीजे हैं। 
  • इस प्रोजेक्ट की जानकारी राजू को उनके निधन के पहले से थी। 
  • पहले इस सीरीज का निर्माण फिल्म के रूप में किया जाना था, मगर फिर इसे सीरीज के तौर पर रिलीज किया गया। 
  • मई 2022 में इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने हरी झंडी दिखा दी थी।

दिवंगत राजू श्रीवास्तव, कुशल श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

कुशल के लिए बेहद खास हैं राजू 
कुशल श्रीवास्तव ने भारतीय वायु सेना में सात साल तक देश सेवा की है। दिसंबर 1999 में हुए कारगिल युद्ध के बाद वह वायु से सेना में भर्ती हुए। इसके बाद वह फिल्म निर्माण की पढ़ाई के लिए मुंबई चले गए।
एक बातचीत में कुशल ने अपने और चाचा राजू के रिश्ते के बारे में बताया कि वह बचपन में राजू के साथ फिल्म सेट पर जाया करते थे। वहां राजू को देखकर कहानी कहने का तरीका सीखते थे। इस मामले में राजू उनके पहले गुरु थे। वह कई साल तक मुंबई में राजू के साथ रहे। कुशल की पहली फिल्म वोदका डायरीज (2018) में भी राजू श्रीवास्तव को सम्मान दिया गया था।

विज्ञापन

सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ - फोटो : इंस्टाग्राम@worldofsiddharth

ऑपरेशन सफेद सागर के बारे में

  • ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के गोल्डन एरो स्क्वाड्रन की कहानी दिखाई गई है।
  • इस सीरीज में  भारतीय वायुसेना के जवानों की बहादुरी, उनकी मुश्किलों और उनके परिवारिक संघर्षों के बारे में बताया गया है।
  • सीरीज में  सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, अभय वर्मा, मिहिर आहूजा, तारुक रैना और अर्नव भसीन ने मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें