फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनीत कुमार सिंह की ‘हेल्लो बच्चों’ का ट्रेलर रिलीज, सीरीज में दिखेगी अलख पांडे की कहानी

Sat, 28 Feb 2026 01:45 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hellon Bachchon Trailer: मशहूर अध्यापक अलख पांडे की कहानी अब नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी। यहां जानिए कैसा है विनीत कुमार सिंह की ‘हेल्लो बच्चों’ का ट्रेलर…
विज्ञापन
हेल्लो बच्चों ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विनीत कुमार सिंह स्टारर आगामी वेब सीरीज ‘हेल्लो बच्चों’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। यह शो शिक्षक अलख पांडे और उनकी टीचिंग से प्रभावित छात्रों से प्रेरित है। यह शो अलग-अलग पृष्ठभूमियों के उन छात्रों की कहानी बताता है, जो अपने सपनों को एक ऐसे शिक्षक के समर्थन से पूरा करते हैं जो उन पर विश्वास करता है।

ट्रेलर में क्या है?

विज्ञापन

2 मिनट 21 सेकंड के इस ट्रेलर में दिखाया जाता है कि कैसे एक छोटे से क्लास रूम से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे शहरों और छोटे कस्बों के छात्रों तक पहुंचा। सीरीज में पांच छात्रों की कहानी दिखाई गई है। जो व्यक्तिगत और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
 




एक छात्र आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, दूसरा ऐसे दबाव का सामना कर रहा है जिससे उसकी पढ़ाई रुक सकती है, जबकि तीसरा अपने परिवार का सहारा बनने के लिए क्रिकेट में अपने इंटरेस्ट को छोड़ देता है। ट्रेलर में लड़कियों की शादी, ऑल इंडिया रैंक के प्रेशर और पावर के गेम को भी दिखाया गया है। कुल मिलाकर ये सीरीज उन बच्चों को प्रोत्साहित करती है, जो कंपटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

हेल्लो बच्चों ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

किरदार में पूरी तरह से उतर गए विनीत कुमार सिंह
‘हेल्लो बच्चों’ टीवीएफ का नया प्रोजेक्ट है, जो इससे पहले ‘एस्पिरेंट्स’ और ‘कोटा फैक्ट्री’ जैसे इसी तरह के शो ला चुका है। ट्रेलर में विनीत कुमार सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आते हैं। वो एक बार फिर अपने अभिनय से किरदार में पूरी तरह से उतर जाते हैं।

उनके अलावा सीरीज में विक्रम कोचर, गिरिजा ओक, सतेंद्र सोनी, सोनू कुमार यादव, अंशुल डोगरा, समता सुदीक्षा, वरुण बुद्धदेव और नमन जैन भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

विज्ञापन

हेल्लो बच्चों ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
6 मार्च से नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम
प्रतीश मेहता द्वारा निर्देशित यह सीरीज नेटफ्लिक्स और टीवीएफ के बीच एक और नया कोलैबोरेशन है। ‘हेलो बच्चों’ 6 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें