ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करते हुए बताया है कि वह करण के नए शो पर नहीं जा रही हैं। फोटो में ट्विंकल चाय की चुस्की लेती नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने फोटो को कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, 'एक सेट पर हूं और मुझे बड़बड़ाने की आदत है। मुझे अभी शूट करो, मेरा मतलब नर्फ गन से है न कि कैमरा से, कई ऐसे दिन होते हैं जब यह जब इस तरह का हंसी मजाक होता है। हम्म.. कॉफ़ी विद करण फिर से नहीं कर सकती लेकिन टी विद ट्विंकल करना एक बुरा आइडिया नहीं है।'
ट्विंकल के इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया, 'टी विद ट्विंकल अच्छा साउंड कर रहा है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह शो जरूर आना चाहिए। बता दें कि यह शो इस बार टीवी पर प्रसारित नहीं होगा। इस बात की जानकारी खुद करण जौहर ने दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर सिंह और आलिया भट्ट इस शो के पहले गेस्ट हो सकते हैं। वहीं, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, सारा अली खान के भी शो में शिरकत करने की चर्चा है।